इंडिया ख़बर

यूपी का चुनावी ‘खेला’! ‘आप’ ने जारी की 8 जिलों के लिए उम्मीदवारों की नई लिस्ट

ByNI Political,
Share
यूपी का चुनावी ‘खेला’! ‘आप’ ने जारी की 8 जिलों के लिए उम्मीदवारों की नई लिस्ट
लखनऊ | AAP Candidates List UP Polls 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज मंगलवार को प्रथम चरण में 10 फरवरी को होने वाले मतदान के चलते 58 सीटों पर चुनाव-प्रचार थम गया है। वहीं दूसरी ओर, यूपी में अपना राजनीतिक भाग्य आजमा रही आम आदमी पार्टी ने अपने 12 उम्मीदवारों के नामों का भी ऐलान किया। आप सांसद और यूपी के प्रभारी संजय सिंह ने अपने उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है। ये भी पढ़ें:- UP में मतदान से पहले BJP ने की बड़ी घोषणाएं, मुफ्त स्कूटी, रोजगार, 2 करोड़ टेबलेट-स्मार्टफोन, जानें और क्या हुए ऐलान इटावा से करम हुसैन को मौका AAP Candidates List UP Polls 2022: अरविंद केजरीवाल की ‘आप’ ने 8 जिलों की 12 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों को लेकर जानकारी ट्वीटर के जरिए दी है। जिसमें पार्टी ने बड़े ही समीकरण बैठाकर अपने उम्मीदवारों को चुनावी अखाड़े में उतारा है। पार्टी ने देवरिया की बरहज सीट से अनिल सिंह चैहान, कुशीनगर से अतुल कुमार पांडे, इटावा से करम हुसैन को मौका दिया है। ये भी पढ़ें:- चुनावों से पहले कांग्रेस को जोरदार झटका! मेघालय के 5 विधायकों ने तोड़ा पार्टी से नाता, एमडीए में हुए शामिल सात चरणों में होगा मतदान, 10 फरवरी से होगी शुरूआत आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश की राजनीति विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बेहद ही गरमाई हुई है। यहां सात चरणों में चुनाव होने हैं। जिसकी शुरूआत 10 फरवरी से होगी। इसके बाद 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। जिसके बाद 10 मार्च को मतगणना होगी और सभी के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा। ये भी पढ़ें:- Hijab Vs Bhagwa : कर्नाटक में बंद हुए स्कूल, कॉलेज यूनिवर्सिटी… सीएम ने की अपील…
Published

और पढ़ें