मुंबई | Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा निकाल कर राहुल गांधी पिछले कई महीनों से चर्चा में बने हुए है। न्यूज चैनल्स की पहली हेडलाइन ही राहुल की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) से शुरू हो रही है। कांग्रेस की इस यात्रा में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ जनता के बीच बड़े-बड़े चेहरे सड़क पर पैदल चलते नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब राहुल गांधी के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन (Riya Sen) की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। बता दें कि, कांग्रेस की ये भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी।
ये भी पढ़ें:- सौराष्ट्र की 48 सीटें भाजपा के निशाने पर! PM Modi करने जा रहे ताबड़तोड़ रैलियों की शुरूआत
रिया ने मिलाई राहुल गांधी संग चाल से चाल
Bharat Jodo Yatra: गुरुवार यानि आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र से गुजर रही है। इस दौरान बॉलीवुड की एक ओर खूबसूरत एक्ट्रेस रिया सेन ने इस यात्रा में शामिल होकर अपना नाम दर्ज करवा लिया है।
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ चाल से चाल मिलाती रिया सेन की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस रिया टॉप और जींस में राजनेता राहुल गांधी के साथ बातचीत कर रही है। गौरतलब है कि, इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट भी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाती दिखी थी।
ये भी पढ़ें:- बम धमाके में बच्ची की मौत, TMC नेता ने पालतू गंधे के बांध रखे थे जिंदा बम, मासूम ने समझी बॉल..
Celebrities joining in to support the Yatra is becoming a common sight!
We welcome actress Riya Sen @Ri_flect as she joins @RahulGandhi on #BharatJodoYatra. pic.twitter.com/LDyOHLLG1P
— Bharat Jodo (@bharatjodo) November 17, 2022