
लखनऊ | UP Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज उन सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया है जिनको लेकर लोग कई तरह के आसार लगा रहे थे। अखिलेश यादव ने आखिरकार अपनी विधानसभा सीट फाइनल करते हुए उसका ऐलान कर दिया है। जिसके अनुसार, अखिलेश यादव मैनपुरी के करहल सीट से यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चुनावी अखाड़े में उतरेंगे।
UP Assembly Elections 2022: आपको बता दें कि, इससे पहले राजनीतिक गलियारों में जमकर चर्चा थी कि, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष्य अखिलेश यादव आजमगढ़ की गोपालपुर या फिर संभल के गुन्नौर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन अब उन्होंने फाइनल कर दिया है कि वे मैनपुरी के करहल सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। आपको बता दें कि, करहल विधानसभा को यादव बाहुल्य सीट माना जाता रहा है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी का 7 बार कब्जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- पंजाब में चुनावों से पहले पाकिस्तान की नापाक साजिश विफल, बीएसएफ ने सीमा पर से पकड़ी ये बड़ी खेप
अखिलेश का होगा पहला विधानसभा चुनाव
अखिलेश यादव विधानसभा का चुनाव पहली बार लड़ेंगे। उन्होंने इससे पहले विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा है। अखिलेश यादव वर्तमान में आजमगढ़ सीट से सांसद हैं। समाजवादी पार्टी के एमएलसी राज्यपाल कश्यप ने कहा कि अखिलेश यादव यूपी की किसी भी सीट से चुनाव लड़ेंगे तो उनकी जीत तो तय है। इस बार समाजवादी पार्टी की सरकार की प्रचंड बहुमत से सत्ता में आ रही है।
ये भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में कोरोना हुआ डॉउन, स्कूल सभी कक्षाओं के लिए सोमवार को फिर से खुलेंगे