मैनपुरी | Mainpuri By Election: गुजरात में विधानसभा चुनाव 2022 के साथ ही आज उत्तर प्रदेश के मैनपुरी, रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर भी उप चुनाव हो रहे हैं। इन सभी सीटों पर भाजपा और समाजवादी पार्टी (सपा) गठबंधन के बीच जबरदस्त टक्कर है। लेकिन ऐसा लगता है कि, यूपी के पूर्व सीएम और सपा के छोटे ’नेताजी’ यानि अखिलेश यादव को अपने यहां के उप चुनावों से ज्यादा गुजरात चुनाव को लेकर चिंता है। तभी तो सपा नेता अखिलेश यादव गुजरात चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया देते दिख रहे हैं।
यूपी में चल रहे उप चुनाव में मैनपुरी सीट पर वोट डालकर बाहर निकले यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा कि, मुझे उम्मीद है कि गुजरात में भाजपा बुरी तरह से हारेगी। वो तो ठीक है साहब। लेकिन यूपी के उप चुनावों का क्या होगा?
ये भी पढ़ें:- दिल्ली और केंद्र के बीच शक्ति विवाद बड़ी पीठ को सौंपा जाए: केंद्र सरकार
मुझे उम्मीद है कि भाजपा गुजरात में बुरी तरह हारेगी: गुजरात विधानसभा चुनाव पर : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव#GujaratAssemblyPolls pic.twitter.com/xFcl50P83B
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2022
UP By Election 2022: हालांकि, बाद में छोटे नेताजी जी ने समाजवादी पार्टी को लेकर भी भरोसा जताते हुए कहा कि, मुझे उम्मीद है कि यहां भी समाजवादी पार्टी की बड़ी जीत होगी और इससे 2024 लोकसभा चुनाव की भी शुरूआत होगी। अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने मैनपुरी उप चुनाव में अपना वोट डाला। डिंपल यादव खुद सपा की उम्मीदवार है।
ये भी पढ़ें:- उत्तर प्रदेश विधानसभा में 3376954.67 लाख का अनुपूरक बजट पेश
Mainpuri By Election: अखिलेश यादव ने कहा कि, यह नेताजी का क्षेत्र रहा है, नेताजी को याद करके लोग वोट डालने आ रहे हैं। यहां सपा की विजय निश्चित है। इसी के साथ अखिलेश यादव ने एक बार फिर से भाजपा की योगी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि जिस दिन से चुनाव शुरू हुआ है पुलिस को ये कहा गया है कि वोट ना पड़ने के सभी हथकंडे अपनाए जाए। पुलिस हर चौराहे पर बड़ी संख्या में खड़ी है, सभाओं में लोगों को नहीं आने दिया जा रहा है। सपा के वोट ना पड़ने दिये जाए।
ये भी पढ़ें:- Gujarat Assembly Election 2022: पीएम मोदी और उनकी मां हीराबेन ने डाला वोट