नई दिल्ली | Ambedkar Jayanti 2022 : भारत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए देश के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर (Bhimrao Ambedkar) के जन्म दिवस के मौके पर 14 अप्रैल को देशभर में सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है। इस बाबत केन्द्र सरकार की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमें भीमराव अंबेडकर जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषण की गई है।
ये भी पढ़ें:- Amit Shah: आशा है कि एमसीडी के पीछे दौड़ने की अपनी कोशिश में आप दिल्ली को नहीं गंवाएंगे
बंद रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय
Ambedkar Jayanti 2022 : केन्द्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय की ओर से जारी अवकाश की अधिसूचना में कहा गया है कि, केन्द्र सरकार द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस गुरुवार 14 अप्रैल 2022 को पूरे भारत में अवकाश रहेगा। ऐसे में सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों के साथ ही केन्द्रीय सरकारी कार्यालय देशभर में बंद रहेंगे।
ये भी पढ़ें:- BJP Foundation Day: पीएम मोदी बोले- हम लक्ष्य तय करने के साथ उसको पूरा भी कर रहे हैं
भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब
Ambedkar Jayanti 2022 : 14 अप्रैल 1891 में जन्मे बाबा साहेब को 31 मार्च 1990 को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। देश के लिए आजादी की लड़ाई में एक अहम भूमिका निभाने के साथ ही डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए संविधान निर्माण की भी जिम्मेदारी उठाई थी और भारत को संविधान दिया था। जिसके चलते हर साल उनकी जयंती को पूरे देश बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
ये भी पढ़ें:- हिमाचल प्रदेश में ‘आप’ का चुनावी बिगुल! ‘मंडी’ में आज भगवंत मान को साथ लेकर केजरीवाल करेंगे रोड शो