नई दिल्ली | Mulayam Singh Yadav Death: उत्तर प्रदेश की सियासत के एक दिग्गज सितारे मुलायम सिंह यादव सोमवार को निधन हो गया। वे 82 साल के थे। उनके निधन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमति शाह ने यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि, मुलायम सिंह यादव जी अपने अद्वितीय राजनीतिक कौशल से दशकों तक राजनीति में सक्रिय रहे। वह सदैव एक जमीन से जुड़े जननेता के रूप में याद किए जाएंगे। उनका निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति शांति शांति।
ये भी पढ़ें:- अमित शाह की जम्मू-कश्मीर रैली गेमचेंजर या सिर्फ एक और वादा?
अखिलेश ने कहा- मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे
बता दें कि, मुलायम सिंह के निधन की जानकारी देते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके बेटे अखिलेश यादव ने कहा कि मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे। उनके निधन की खबर मिलते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का सोशल मीडिया पर तांता लग गया है। पीएम मोदी और सीएम योगी ने भी उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। pic.twitter.com/EfdZlbaYfm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2022
Mulayam Singh Yadav Death: सपा सूत्रों के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर राजधानी लखनऊ ले जाया जाएगा। जहां पार्टी ऑफिस और विधानसभा में उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा। इसके बाद पार्थिव देह को सैफई ले जाया जाएगा जहां मंगलवार को उनका सैफई में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- ‘नेताजी’ का निधन! कल सैफई में होगा अंतिम संस्कार, यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक