नई दिल्ली | AAP Candidates List UP: दिल्ली में हुकूमत कर रही अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की आम आदमी पार्टी (AAP) उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी शिकंजा कसने की फिराक में हैं और इसका कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है। ऐसे में आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Elections 2022) के लिए ‘आप’ ने अपने 40 उम्मीदवारों की चैथी लिस्ट जारी कर दी है।
ये भी पढ़ें:- ‘हाथ’ छिटक कर खिलाया ‘कमल’, आरपीएन सिंह ने ज्वाॅइन की भाजपा, कहा- पीएम मोदी से हूं बेहद प्रभावित
‘आप’ के गणित में इनको मिला मौका
AAP Candidates List UP: यूपी की राजनीति में पांव जमाने के लिए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल खुद यहां कई दौरे कर चुके हैं और कई बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर चुके हैं। अब चुनावों की तारीखों का ऐलान होते ही ‘आप’ अपने उम्मीदवारों के लिए सीटों के समीकरण को बैठते हुए प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार रही हैं। ‘आप’ ने इसी समीकरण के तहत अपनी चैथी सूची में जितेंद्र सिंह सेंगर और मुकेश राय को भी मौका दिया हैं। अब देखना ये होगा कि, आप के ये उम्मीदवार यूपी की सत्ताधारी भाजपा और अखिलेश यादव की सपा एवं मायावती की बसपा पर कितने भारी पड़ते हैं।
ये भी पढ़ें:- आरपीएन सिंह के पार्टी छोड़ने से भड़की कांग्रेस! कहा- कायर इस लड़ाई को नहीं लड़ सकते
AAP releases fourth list of 40 candidates for Uttar Pradesh elections pic.twitter.com/etgKTJc74G
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 25, 2022
सात चरणों में होंगा मतदान, 10 फरवरी से होगी शुरूआत
आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश की राजनीति विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बेहद ही गरमाई हुई है। यहां सात चरणों में चुनाव होने हैं। जिसकी शुरूआत 10 फरवरी से होगी। इसके बाद 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। जिसके बाद 10 मार्च को मतगणना होगी और सभी के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा।
ये भी पढ़ें:- देश में गणतंत्र दिवस से पूर्व आतंकियों का बड़ा हमला, इंस्पेक्टर समेत 4 घायल, सर्च अभियान जारी