नई दिल्ली | BJP Foundation Day: भारतीय जनता पार्टी आज अपना 42वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम के साथ मना रही है, और मनाए भी क्यूं नहीं, विधानसभा चुनावों में पांच में से चार राज्यों में जीत जो दर्ज की है। इस अवसर पर भाजपा नेता पूरे जोश के साथ जुलूस निकाल रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस मौके पर भाजपा नेताओं और समर्थकों में अपने संबोधन से जोशभरा है। इसके अलाव भाजपा शासित प्रदेशों में वहां मुख्यमंत्रियों ने पार्टी मुख्यालयों पर ध्वजारोहण किया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
ये भी पढ़ें:- खुलासा! गोरखनाथ मंदिर का हमलावर मुर्तजा गन से निशाना लगाने की करता था प्रैक्टिस, पुलिस के हाथ लगी एयरगन
राजनीति में एक वैकल्पिक विचारधारा जो भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्यों और परंपराओं के आधार पर देश और समाज के निर्माण की थी, उसको लेकर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने जनसंघ की स्थापना की थी: भाजपा के स्थापना दिवस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान pic.twitter.com/VQq3XGL70o
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 6, 2022
‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के मार्ग पर चल रही भाजपा
BJP Foundation Day: आज पीएम नरेंद्र मोदी ने भजपा कार्यकर्ताओं, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों समेत पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन कहा कि बीजेपी कश्मीर से कन्याकुमारी तक ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के मार्ग पर चल रही है। आज देश के पास नीतियां भी है, इच्छा शक्ति भी है। एक समय तो ऐसा भी आग गया था जब लोगों ने मान लिया था कि सरकार किसी की भी हो लेकिन देश का कुछ नहीं होगा, लेकिन भाजपा ने इस धारणा को बदल दिया है।
मैं देश और दुनिया भर में फैले भाजपा के प्रत्येक सदस्य को बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं। कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कोहिमा तक भाजपा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को निरंतर सशक्त कर रही है: भाजपा के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए PM मोदी pic.twitter.com/9KWkAav1UR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 6, 2022
ये भी पढ़ें:- अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने नागरिकों की हत्या में लिप्त दो आतंकियों को किया ढेर
हम लक्ष्य तय करने के साथ उसको पूरा भी कर रहे हैं
BJP Foundation Day: पीएम मोदी ने विधानसभा चुनाव 2022 को याद करते हुए कहा कि कुछ सप्ताह पहले चार राज्यों में बीजेपी की डबल इंजन की सरकारें वापस लौटी हैं साथ ही तीन दशकों के बाद राज्यसभा में किसी पार्टी के सदस्यों की संख्या 100 तक पहुंची है। आज हम लक्ष्य तय करने के साथ ही उसको पूरा भी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- हिमाचल प्रदेश में ‘आप’ का चुनावी बिगुल! ‘मंडी’ में आज भगवंत मान को साथ लेकर केजरीवाल करेंगे रोड शो