बिहार

विधानसभा उपचुनाव: महिलाओं के वोट पर जदयू का कुछ अधिक भरोसा

ByNI Desk,
Share
विधानसभा उपचुनाव: महिलाओं के वोट पर जदयू का कुछ अधिक भरोसा
पटना। कुशेश्वरस्थान व तारापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाले उपचुनाव बिहार के सभी दलों के लिए प्रतिष्ठा की बात हो गए हैं। एनडीए के घटक दल जदयू और बीजेपी ने दिन-रात एक कर दी है। कांग्रेस और राजद के भी जीत के अपने-अपने दावे हैं। 30 को वोट डाले जाने हैं, दो को परिणाम आ जाएंगे। दोनों सीटों पर जदयू का भरोसा महिलाओं के वोट पर कुछ अधिक है।  जल संसाधन व सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय झा ने कहा है कि उपचुनाव में नारी शक्ति का वोट राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशी की बड़ी जीत सुनिश्चित करेगा। झा ने कहा कि उपचुनाव का परिणाम तय करने में महिला मतदाता निर्णायक भूमिका निभाएंगी। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 54.68 प्रतिशत था, जबकि महिलाओं का 59.69 प्रतिशत। महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से पांच प्रतिशत अधिक था। जदयू को भरोसा है कि कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा के उपचुनाव में महिलाएं अधिक संख्या में बाहर निकलकर राजग के पक्ष में मतदान करेंगी।

Read also चीन का नया कानून, भारत को खतरा

चुनाव प्रचार की पूरी अवधि में कुशेश्वरस्थान में कैंप करने वाले संजय झा ने कहा कि इस अवधि में उन्होंने जितनी भी जनसभाओं में हिस्सा लिया उनमें महिलाओं की हिस्सेदारी उत्साहजनक थी। महिलाओं के बीच विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों की खूब चर्चा सुनी गई। वह यह अच्छी तरह से समझ रहीं कि बालिकाओं को शिक्षित करने, उन्हें आगे बढ़ने को प्रोत्साहित करने व आर्थिक रूप से सशक्त करने का काम किसने किया है। सुदूर गांव में भी हर परिवार की लड़की ड्रेस पहनकर साइकिल से स्कूल जा रही है।
Tags :
Published

और पढ़ें