बिहार

Bihar: आर्केस्ट्रा की आड़ में लड़कियों से करवाया जा रहा था गंदा काम, मुम्बई के डांस बार तक होती थी सप्लाई

Share
Bihar: आर्केस्ट्रा की आड़ में लड़कियों से करवाया जा रहा था गंदा काम, मुम्बई के डांस बार तक होती थी सप्लाई
पटना | बिहार की राजधानी पटना में नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार (Minor Girl Prostitution Racket) का एक सनसनीखेज मामला सामने है। ये सारा काम आर्केस्ट्रा की आड़ में लड़कियों से करवाया जाता था। पटना के बिक्रमगंज के धनगाई में इन लड़कियों को एक कमरे में बंद करके रखा गया था। लेकिन एक लड़की की हिम्मत ने कई लड़कियों को इस नर्क से आजादी दिला दी। बिक्रमगंज के धनगाई में आर्केस्ट्रा (Orchestra) की आड़ में नाबालिग लड़कियों से करवाए जा रहे देह व्यापार का मामला तब उजागर हुआ जब एक 14 साल की नाबालिग लड़की भागकर एक संस्था की मदद से पटना पहुंच गई और बाल कल्याण समिति के सामने सारी आपबीती बताई। लड़की की बात पर 19 जुलाई को बाल कल्याण समिति ने एसएसपी पटना को पत्र लिखकर प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस ने रेस्क्यू टीम तैयार कर घटना स्थल पर छापेमारी कर मौके से महिला दलाल रेखा के साथ कई लोगों को गिरफ्तार किया और विक्रमगंज थाने में पॉक्सो, हत्या, मानव तस्करी के साथ अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहां से पुलिस ने नौ लड़कियों को बरामद किया। जिनमें से 6 को नाबालिग पाया। ये भी पढ़ें:- Earthquake : देश के तीन राज्यों में भूकंप से कांपी धरती! सबसे ज्यादा तेज झटके राजस्थान में गर्भ निरोधक और गर्भपात कराने वाली दवाएं मिली लड़कियों को अच्छी कंपनी में नौकरी का झांसा देकर आर्केस्ट्रा में शामिल किया था। पुलिस ने घटना स्थल से 1 लाख 71 हजार रुपयों के अलावा गर्भ निरोधक के साथ गर्भपात कराने वाली कई तरह की दवाएं भी बरामद की हैं। पूछताछ में सामने आया की आरोपित महिला रेखा घर पर कई बाउंसर रखती थी। ये भी पढ़ें:- Raj Kundra केस में अभिनेत्री Shilpa Shetty की भूमिका को लेकर आया पुलिस का बड़ा बयान बुआ के नाम से बुलाती थी लड़कियां रेस्क्यू की गई लड़कियों ने बताया कि रेखा देवी देह व्यापार (Minor Girl Prostitution Racket) से मना करने पर बुरी तरह मारपीट करती थी। लड़कियों की सप्लाई करने वाली सरगना रेखा को लड़कियां बुआ के नाम से बुलाती थी। उसके संबंध कई बड़े आदमियों के साथ थे। जिन लोगों को वो लड़कियों की सप्लाई किया करती थी। सरगना रेखा इन लड़कियों की सप्लाई बिहार के अलावा नेपाल और मुम्बई तक करती थी। रेखा लड़कियों को सप्लाई करने से पहले मुम्बई स्थित अपने घर में रखती थी। वहां से मुम्बई के डांस बार में सप्लाई करती थी।
Tags :
Published

और पढ़ें