पटना। भाजपा ओबीसी मोर्चा (BJP OBC Morcha) के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रवक्ता डॉ निखिल आनंद (Dr Nikhil Anand) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 'कंस के वंशजों का सफाया' करने के बयान की निंदा करते हुए इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
निखिल ने सवाल करते हुए कहा कि केजरीवाल ने घोषणा की कि उनका जन्म जन्माष्टमी के दिन हुआ था, इसलिए क्या वह खुद को भगवान कृष्ण या उनके वंशज घोषित कर देंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की भगवान श्रीकृष्ण के नाम पर राजनीति करने की घटिया और सतही मानसिकता बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को अपना बयान वापस लेना चाहिए क्योंकि इससे पूरे देश में यादव समुदाय के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। भाजपा नेता ने कहा कि वे इस बयान के लिए माफी मांगे, अगर वे माफी नहीं मांगते हैं तो देश भर में यादव समुदाय के लोग उनका राजनीतिक रूप से किसी भी हद तक विरोध करेंगे।
निखिल आनंद ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल का बयान निश्चित रूप से यादव समुदाय के खिलाफ जनसंहार के स्तर तक भड़काने वाला है। यह बयान यादव समुदाय के खिलाफ नफरत से भरा हुआ है और बहुत अधिक जातिवादी ही नहीं उससे आगे बढ़कर नस्लवादी भी है।
निखिल आनंद ने केजरीवाल को यह भी जवाब देना चाहिए कि मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर भव्य श्रीकृष्ण मंदिर की स्थापना के बारे में उनकी निजी राय क्या है?
केजरीवाल के बयान पर भाजपा आक्रामक
और पढ़ें
-
छह सौ वकीलों ने चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी
नई दिल्ली। देश की शीर्ष न्यायपालिका में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। देश के कुछ जाने माने वकीलों के...
-
चिट्ठी के बहाने कांग्रेस पर मोदी का हमला
नई दिल्ली। देश के कुछ जाने माने वकीलों के साथ छह सौ वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई...
-
भर्तृहरि महताब भाजपा में शामिल
भुवनेश्वर। लोकसभा चुनाव से पहले ओडिशा में बीजू जनता दल को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और...
-
अभिनेता गोविंदा शिंदे गुट की शिव सेना में शामिल
मुंबई। हिंदी फिल्मों के जाने माने अभिनेता और कांग्रेस के सांसद रहे गोविंदा एक बार फिर राजनीति में उतर गए...