Woman with Gun : छपरा | खैरा थाना क्षेत्र के हरेराम टोला गांव में एक अजीबोगरीब मामला निकलकर सामने आया है पुलिस ने एक 26 वर्षीय महिला को रिवॉल्वर और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के नगरनार गांव की रहने वाली प्रहलाद बघेल की पुत्री सुमित्रा के रूप में की गई है। वह खैरा थाना क्षेत्र के हरेराम टोला में रिवॉल्वर निकालकर लोगों को डरा-धमका रही थी तो लोगों ने उसे पकड़ लिया।
Woman with Gun : महिला ट्रेन से छपरा आई थी उसके बाद किसी बाइक पर सवार होकर किसी के साथ वह खैरा के हरेराम टोला पहुंची थी। लोगों ने अनजान महिला को संदिग्ध हालत में घूमते देख लिया। पूछताछ की तो महिला ने रिवॉल्वर निकालकर डराना शुरू कर दिया। इसके इसके बाद ग्रामीणों ने खैरा थाना पुलिस को सूचना दी। जानकारी के बाद थाना अध्यक्ष वीरेंद्र राम ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।
इसे भी पढ़े- पेगासस विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मोदी, शाह को नोटिस नहीं, वकील की खिंचाई की
गांव वालों के साथ उलझ गई थी महिला, लगी थी डराने
थाना अध्यक्ष वीरेंद्र राम ने बताया कि ग्रामीणों ने इस लड़की को अकेले देखकर रोक कर पूछताछ की। जानकारी मिली कि महिला गांव वालों के साथ उलझ गई और डराने धमकाने लगी। पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंची। महिला के पास से एक रिवॉल्वर और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। एक एंड्रॉयड फोन भी जब्त किया गया है।
वहीं, इस मामले में जिले के एसपी संतोष कुमार ने बताया है कि पूरी घटना की छानबीन की जा रही है। महिला छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले की रहने वाली है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इसे भी पढ़े- जीत के बाद मनप्रीत सिंह को आया PM मोदी का कॉल, कहा- बहुत गजब काम किया पूरा देश नाच रहा है
सड़कों पर संदिग्ध हालत में घूमती नजर आई महिला, रिवॉल्वर और कारतूस से सबको डराया और फिर....
और पढ़ें
-
बिहार के पूर्व मंत्री रघुनाथ गुप्ता का नोएडा में निधन
नोएडा। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व पूर्व एमएलसी रघुनाथ गुप्ता (Raghunath Gupta) का उनके नोएडा स्थित आवास पर निधन...
-
यूपी के नए प्रमुख सचिव गृह बने दीपक कुमार
लखनऊ। चुनाव आयोग के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद (Sanjay Prasad) को हटाने के आदेश के बाद गृह विभाग की...
-
पशुपति पारस का स्वागत करने को तैयार राजद
पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रमुख पशुपति पारस (Pashupati Paras) के केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा देने...
-
हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट हुआ एल्विश यादव
नोएडा। यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को लुक्सर जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट कर दिया गया है। जानकारी...