बिहार | बिहार के 24 वर्षीय शुभम कुमार ने शुक्रवार को सिविल सेवा परीक्षा में टॉप किया और कहा कि आईएएस अधिकारी बनने और वंचितों की सेवा करने का उनका सपना साकार हो गया है। उन्होंने कहा कि देश के ग्रामीण क्षेत्रों में गांवों का विकास, रोजगार सृजन और गरीबी उन्मूलन उनका फोकस क्षेत्र होगा। शुभम कुमार ने अपने तीसरे प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा में टॉप किया। इससे पहले, उनका चयन 2019 में सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भारतीय रक्षा लेखा सेवा (IDAS) में हुआ था। कुमार 2018 की परीक्षा में अपने पहले प्रयास में जगह नहीं बना सके। IIT बॉम्बे से बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (सिविल इंजीनियरिंग) स्नातक, उन्होंने अपने वैकल्पिक विषय के रूप में मानव विज्ञान के साथ 2020 की परीक्षा उत्तीर्ण की है। बिहार के कटिहार के रहने वाले शुभम कुमार वर्तमान में नेशनल एकेडमी ऑफ डिफेंस फाइनेंशियल मैनेजमेंट (एनएडीएफएम), पुणे में प्रशिक्षण ले रहे हैं। शुभम के पहली रैंक प्राप्त करने परक मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने भी ट्वीट कर बधाई दी है। सीएम नीतिश ने लिखा कि UPSC सिविल सेवा परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने पर बिहार के श्री शुभम कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना है। बिहार के विकास आयुक्त, श्री आमिर सुबहानी जी ने भी पूर्व में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। ( Shubham topped civil services )
https://twitter.com/NitishKumar/status/1441418300873863179?s=20
also read: Reet की परीक्षा देने वैन से जा रहे थे छात्र, सड़क दुर्घटना में 6 परीक्षार्थियों की मौत
बिहार के 24 वर्ष के शुभम कुमार ने तीसरे प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा टॉप की, और दूसरा रैंक जागृति अवस्थी का
और पढ़ें
-
कृति सेनन ने किया अपने डर का खुलासा
मुंबई। एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने खुलासा किया कि उन्हें किस चीज से डर लगता है। कृति ने कहा...
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...
-
मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के लोगों का किया अपमान: कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव (Mohan Yadav) पर छिंदवाड़ा के लोगों...