इंडिया ख़बर

पुणे में एक के बाद एक 20 गैस सिलेंडरों में धमाके, इलाके में अफरा-तफरी

ByNI Desk,
Share
पुणे में एक के बाद एक 20 गैस सिलेंडरों में धमाके, इलाके में अफरा-तफरी
पुणे | Gas Cylinder Blast : महाराष्ट्र में पुणे के कात्रज इलाके में आज अचानक से हड़कंप मच गया। यहां एक के बाद एक करीब 20 रसोई गैस सिलेंडरों में धमाके हो गए। हालांकि, गनीमत ये रही कि, इस घटना में ज्यादा कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। इस घटना में एक शख्स को मामूली चोट आई है। हालांकि, धमाकों के कारण आस-पास के इलाके में काफी नुकसान हुआ है। ये भी पढ़ें:- 26/11 आतंकी हमले में आतंकी कसाब को जिंदा पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों को महाराष्ट्र सरकार की सौगात [caption id="attachment_198888" align="alignnone" width="500"] File Photo[/caption] इलाके में अफरा-तफरी, 6 दमकलों ने आग पर पाया काबू Gas Cylinder Blast : जानकारी में सामने आया है कि, कात्रज इलाके में गंधर्व लॉन्स के एक सिलेंडर में धमाका हुआ इसके के बाद आग फैली और वहां रखे लगभग 20 सिलेंडरों में धमाके हुए। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सिलेंडर में हुए धमाकों की जानकारी मिलते हुए पुणे महानगरपालिका की 6 दमकल गाडियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ये भी पढ़ें:- Karnataka: परीक्षा देती 15 साल की छात्रा की अचानक मौत, कारण जानकर उड़े होश अवैध रूप से रखे थे 100 गैस सिलेंडर Gas Cylinder Blast : जानकारी में सामने आया है कि, गंधर्व लॉन्स के ये रसोई गैस सिलेंडर अवैध रूप से रखे हुए थे, जिनकी संख्या लगभग 100 बताई जा रही है। समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो ये सभी सिलेंडर भी धमाकों में बदल सकते थे और ज्यादा गंभीर हादसा हो सकता था। ये भी पढ़ें:- Virel : दिव्यांग की एक नहीं सुनी और लाठी बरसाते रहे पति-पत्नी… (Watch Video) ये भी पढ़ें:- Corona Lockdown : सड़कों पर आम लोगों की छोड़िए… सरकार ने जानवरों के चलने पर भी लगाई पाबंदियां …
Published

और पढ़ें