कानपुर | Bomb Explosion Cow Mouth: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक बेहद ही दर्दनाक और होश उड़ाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक गाय के मुंह में बम फटने से उसका पूरा जबड़ा उड़ गया। इस घटना ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि, दिवाली पर चलाए जाने वाले पटाखे और बम किसी इंसान के लिए ही नहीं किसी भी जानवर के लिए भी बेहद ही घातक होते हैं। अगर इन्हें चलाए जाने में जरा सी भी लापरवाही हो जाती है तो इसका परिणाम बेहद ही गंभीर होता है।
जानकारी के अनुसार, कानपुर के काकादेव के नवीन नगर इलाके में एक गाय के मुंह में बम फटने से वह गंभीर घायल है और उसका जानवरों के अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, उसे फौरन एंटी बायोटिक के साथ ही एनेल्जेसिक और डेक्सामेथासन इंजेक्शन भी दिया गया है। अस्थाई तौर पर प्लास्टर चढ़ाया गया है। अब उसके जबड़े का आपरेशन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- पीएम मोदी ने दिया ‘एक देश एक पुलिस वर्दी’ का सुझाव, फेक न्यूज से रहे सावधान
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। गुरुवार देर शाम इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तब जाकर पुलिस और नगर निगम टीमे इस मामले को लेकर सक्रिय हुई। अब स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि खाने पीने की चीजों के साथ गाय ने सुतली बम भी खा लिया होगा।
ये भी पढ़ें:- राजस्थानः बीस सूत्री कार्यक्रम की 9 नवम्बर से जिलेवार समीक्षा
Bomb Explosion Cow Mouth: वीडियो में एक स्थान पर लगे कूड़े के ढेर के पास गाय खड़ी दिखाई दे रही है और उसका मुंह लहूलुहाल दिखाई दे रहा है। पुलिस अब इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं उसी ढेर से गाय ने पटाखा तो नहीं खाया। डॉक्टर्स की टीम और पुलिस दोनों ही गाय को बचाने में लगी है। जहां डॉक्टर गाय के इलाज में लगे हैं वहीं पुलिस उसके साथ हुए हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।उ.प्र.: कानपुर में पटाखा खाने से गाय घायल हो गई। CP बी.पी. जोगदंड ने कहा,"एक गाय के जबड़े में चोट लगने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले गई। गाय ने कूड़े के ढेर में पड़े पटाखे खाए होंगे। मौके की फोरेंसिक और CCTV की जांच की जाएगी। मामला दर्ज़ किया गया है।" pic.twitter.com/O7OegLJFrd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 28, 2022