मुंबई | Birbhum Violence: पश्चिम बंगाल में घटित बीरभूम नरसंहार मामले में सीबीआई लगातार एक्शन में हैं। सीबीआई ने अब रामपुरहाट मामले में मुंबई से 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड के लिए मुंबई की अदालत में पेश किया गया। जानकारी में सामने आया है कि, अब गिरफ्तार इन लोगों का लाई डिटेक्टिंग टेस्ट होगा।
ये भी पढ़ें:- आंध्र प्रदेश की राजनीतिक में बड़ा फेरबदल! जगनमोहन सरकार के सभी मंत्रियों ने सौंपा इस्तीफा
मोबाइल ट्रैकिंग के जरिए लगाया पता
Birbhum Violence: CBI सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल में घटी उस घटना के बाद ये मुंबई भाग निकले थे। जिसके बाद सीबीआई ने बप्पा एसके और शब्बू एसके समेत चार लोगों को मुंबई से दबोच लिया है। CBI ने इन लोगों का पता मोबाइल ट्रैकिंग के जरिए लगाया और इनका पीछा करते हुए इन्हें गिरफ्तार किया गया।
ये भी पढ़ें:- Suspense : पिता कराना चाहता था बेटे की DNA जांच, मां ने बेटे की गला दबाकर की हत्या…
8 लोगों को जला दिया था जिंदा
Birbhum Violence: गौरतलब हैं कि, पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता भादु शेख की हत्या के कुछ घंटे बाद 21 मार्च को बीरभूम जिले के रामपुरहाट थाना क्षेत्र के बोगतुई गांव से 8 लोगों के जले हुए शव बरामद हुए थे। जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर इस घटना की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को बीरभूम हिंसा में प्रभावित हुए 10 लोगों को सरकारी नौकरी दी है।
ये भी पढ़ें:- Bangladesh : ‘पवित्र कुरान’ को विज्ञान पर आधारित मानने से शिक्षक ने किया इनकार, लग गया ईश निंदा कानून…
ये भी पढ़ें:- Rajasthan : सीएम गहलोत बोले- भारत को श्रीलंका के रास्ते में ले जाने की कोशिश कर रही है मोदी सरकार…