छत्तीसगढ़

24 नक्सलियों ने किया समर्पण, 10 महिला भी शामिल

ByNI Desk,
Share
24 नक्सलियों ने किया समर्पण, 10 महिला भी शामिल
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में चौबीस नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया, जिसमें दस महिला नक्सली भी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि चौबीस नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया है। आत्म समर्पण किये नक्सलियों तथा ग्रामीणों के साथ कैम्प में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ होली पर्व मनाया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आत्मसमर्पित नक्सली लंबे समय से नक्सली संगठन के लिए काम कर रहे थे। समर्पित सभी नक्सली थाना किस्टाराम क्षेत्र में विभिन्न नक्सली घटनाओं में शामिल रहे थे।
Tags :
Published

और पढ़ें