रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का क्रम जारी है। राज्य में अब तक 10 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इस बार अनुमान है कि सरकार द्वारा किसानों से 110 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन होगा। आधिकारिक तौर पर उपलब्ध कराई गई जानकारी में बताया गया है कि राज्य में किसानों से एक नवंबर से धान की खरीदी का सिलसिला शुरु हुआ है। अब तक 21 दिनों में धान खरीदी का आंकड़ा 10 लाख मीट्रिक टन को पार कर गया है। धान खरीदी के एवज में किसानों को 2100 करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग (Custom Milling) के लिए उठाव चल रहा है।
अब तक चार लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उठाव समितियों से किया जा चुका है। धान खरीदी का यह क्रम 31 जनवरी तक चलेगा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान बेचने वाले किसानों की सुविधा के लिए 'टोकन तुंहर हाथ' ऐप बनाया गया है। इसके जरिए किसान ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा मेन्युअल तरीके से अग्रिम में टोकन दिया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप किसानों का धान सुविधाजनक ढंग से खरीदने का काम हो रहा है। खाद्य विभाग (Food Department) के सचिव टोपेश्वर वर्मा (Topeshwar Verma) ने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के 21 दिनों में किसानों से समर्थन मूल्य पर 10 लाख 13 हजार 880 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।
अब तक तीन लाख 229 किसानों को धान के एवज में 2109.81 करोड़ रूपए की राशि बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत जारी कर दिया गया है। खाद्य सचिव ने बताया कि राज्य समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए चालू सीजन में प्रदेश में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 2.21 लाख नये किसान है। राज्य में धान खरीदी के लिए 2560 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। इस साल किसानों से सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। (आईएएनएस)
छत्तीसगढ़ में अब तक 10 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद
और पढ़ें
-
आलिया भट्ट ने होप गाला इवेंट किया होस्ट
मुंबई। एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने लंदन में चल रहे चैरिटी इवेंट होप गाला को होस्ट किया। उन्होंने इस...
-
अमेरिकी सेना ने कहा, हौथी के चार ड्रोनों को मार गिराया
सना। अमेरिकी सेना (US Military) ने यमन में हौथी समूह द्वारा लॉन्च किए गए चार ड्रोनों (Drone) को मार गिराया...
-
तापसी पन्नू ने पैंट-कोट के साथ फ्यूजन स्टाइल में पहनी साड़ी
मुंबई। मशहूर एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) को साड़ी पहनना काफी पसंद है। इस कड़ी में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर...
-
भूपेश बघेल ने कांग्रेस को प्राइवेट लिमिटेड बना दिया है: सुरेंद्र दाऊ
राजनांदगांव। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र दाऊ (Surendra Dau) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) को फिर...