ताजा पोस्ट

बेहद ही खास होगी CM Yogi की ताजपोशी, मनोरंजन और उद्योगजगत की ये हस्तियां भी होंगी शामिल

ByNI Political,
Share
बेहद ही खास होगी CM Yogi की ताजपोशी, मनोरंजन और उद्योगजगत की ये हस्तियां भी होंगी शामिल
लखनऊ | CM Yogi Oath Taking Ceremony: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड जीत के बाद कल 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। योगी का ये शपथ ग्रहण समारोह बेहद ही खास होने वाला है और हो भी क्यों न, इसमें देश के बेहद ही खास राजनीतिज्ञो, साधु-संतों, बिजनेसमैन से लेकर जाने-मानी बाॅलीवुड हस्तियां भी शामिल होने वाली हैं। जिसके लिए सभी को निमंत्रण भेजा गया है। ये भी पढ़ें:- रूस को लगा झटका! संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मिली बड़ी हार, भारत ने भी बनाई दूरी CM Yogi Oath Taking Ceremony: योगी के समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों को भी खौसतौर पर आमंत्रित किया गया है। 25 मार्च की शाम 4.00 बजे लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होने वाले योगी शपथ ग्रहण समारोह में जानकारी के मुताबिक करीब 70 हजार लोग शामिल होंगे। जिसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ये भी पढ़ें:- महंगाई का एक और झटका! CNG के बढ़े दाम, PNG भी हुई महंगी CM Yogi Oath Ceremony मनोरंजन जगत और उद्योगजगत की ये हस्तियां होगी शामिल जानकारी के अनुसार योगी सरकार के शपथ ग्रहण में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, कंगना राणावत, अजय देवगन, बोनी कपूर, अनुपम खेर, विवेक अग्निहोत्री सहित कई डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। इन हस्तियों के अलावा उद्योगजगत की हस्तियां शामिल होंगी जिनमें टाटा ग्रुप के एन चन्द्रशेकरन, अम्बानी ग्रुप के मुकेश अम्बानी, आदित्य बिरला ग्रुप के कुमार मंगलम बिरला, अडानी ग्रुप के गौतम अडानी, महिन्द्रा ग्रुप के आन्नद महिंद्रा, हीरान्नदानी ग्रुप के दर्शन हीरान्नदानी, लुलु ग्रुप के यूसुफ अली, टोरेंट ग्रुप के सुधीर मेहता, गोयनका ग्रुप के संजीव गोयनका, लोढ़ा ग्रुप के अभिनंद लोढ़ा आदि भी शामिल होंगे। ये भी पढ़ें:- कोरोना मामलों में फिर उछाल, आज सामने आए 1938 केस, 67 लोगों की मौत
Published

और पढ़ें