ताजा पोस्ट

कांग्रेस में सीएम पद की उथल-पुथल के बीच, प्रियंका गांधी का UP Mission 2022, 10 अक्टूबर से ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा’ की करेंगी शुरूआत

Share
कांग्रेस में सीएम पद की उथल-पुथल के बीच, प्रियंका गांधी का UP Mission 2022, 10 अक्टूबर से ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा’ की करेंगी शुरूआत
लखनऊ | Congress Pratigya Yatra: कांग्रेस शासित राज्यों में हो रही सीएम पद की उथल-पुथल के बीच कांग्रेस आलाकमान प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनावों (UP Assembly Election 2022) को लेकर गंभीर हैं और इन दिनों एक बड़े स्तर पर तैयारी करने में व्यस्त हैं। लखनऊ के 5 दिवसीय दौरे के दौरान यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी इन दिनों कांग्रेस महासचिव के साथ मिलकर कांग्रेस संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और नेताओं के आगामी विधान सभा चुनावों को लेकर साथ बैठकें कर रही हैं और कांग्रेस की जीत के लिए विशेष रणनीति बनाई जा रही है। rahul gandhi priyanka gandhi 10 अक्टूबर से ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा’ की शुरूआत कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपने पक्ष में माहौल तैयार करने के लिए नवरात्रि से ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्राः हम वचन निभायेंगे’ (Congress Pratigya Yatra) शुरू करने जा रही है। जिसका शुभारंभ भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस से आगामी 10 अक्टूबर को होगा। जिसमें प्रियंका गांधी एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगी। ये भी पढ़ें:- जनता की जेब पर महंगाई का प्रहार जारी, आज फिर बढ़े Petrol-Diesel के दाम, राजस्थान-मध्यमप्रदेश में तोड़ा रिकाॅर्ड ‘Congress Pratigya Yatra’ को सफल बनाने और जनता का रूख कांग्रेस की और मोड़ने के लिए प्रियंका गांधी पूरी तैयारी में हैं। जिसके तहत ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्राः हम वचन निभायेंगे’ के नाम से एक बस यात्रा निकाली जायेगी। प्रियंका ने इसके लिए तैयारियों का जायजा लेते हुए इस यात्रा से जुड़े स्थान, रास्ते, तिथि और कई मुद्दों की समीक्षा करके अंतिम मुहर लगा दी है। Priyanka gandhi 12 हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी ये यात्रा कांग्रेस की ये प्रतिज्ञा यात्रा करीब 12 हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर हर बड़े गांव और कस्बे से गुजरेगी। ये बस यात्रा बनारस, अयोध्या, सहारनपुर, आगरा और झांसी जैसे पांच अलग-अलग हिस्सों से होकर निकलेगी। विशाल जनसभा में यात्रा को प्रियंका दिखाएंगी हरी झंडी इस बात की जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि, ‘कांग्रेस प्रतिक्षा यात्रा का शुभारंभ आगामी 10 अक्टूबर को प्रियंका गांधी बनारस से करेंगी। इसके तहत प्रियंका गांधी बनारस के जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान पर एक विशाल जनसभा को सम्बोधित कर कांग्रेस प्रतिक्षा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। ये भी पढ़ें:- Gandhi Jayanti के अवसर पर PM Modi आज करेंगे ‘जल जीवन मिशन ऐप’ और ‘राष्ट्रीय जल जीवन कोष’ का शुभारंभ
Published

और पढ़ें