नई दिल्ली | Punjab Exit Polls: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव 2022 पूर्ण हो चुके हैं। अब बारी है तो मतगणना की। लेकिन उससे पहले आए एग्जिट पोल ने तो पंजाब में कांग्रेस की सत्ता का सफाया ही कर दिया है। पंजाब में ‘आप’ के आगे ‘कांग्रेस’ पस्त होती दिख रही है। ऐसे में दिल्ली से निकलकर अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी अब पंजाब में भी काबिज होती नजर आ रही है।
ऐसा रह सकता है सीटों का गणित
पंजाब के एग्जिट पोल की माने तो आम आदमी पार्टी को 59 से 75 सीटें मिलती दिख रही हैं जबकि, कांग्रेस को सिर्फ 24 से 32 सीटों पर ही संतोष करना होगा। इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन को 13-19 सीटें मिलने के आसार दिख रहे हैं और भाजपा और पीएलसी गठबंधन सिर्फ 2-6 सीटों में सिमटी है।
ये भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में शिवसेना के पदाधिकारी के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड, करीबी के घर कार्रवाई से भड़के ठाकरे
भगवंत मान और केजरीवाल दिख रहे उत्साहित
Punjab Exit Polls: पंजाब में एग्जिट पोल में ‘आप’ को बहुमत मिलने के बाद से आप के मुख्यमंत्री पद के दावेदार भगवंत मान (Bhagwant Mann) और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। वहीं, पंजाब कांग्रेस के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पास इस बाबत कोई जवाब नहीं है और उनका तो बस यहीं कहना है कि, 10 मार्च का इंतजार करें।
ये भी पढ़ें:- रूस ने तबाह किया यूक्रेन का दूसरा परमाणु संयंत्र, रेडिएशन के खतरे के बीच देश छोड़ रहे लोग
10 मार्च को होगा असली फैसला
बता दें कि, पंजाब में 117 सीटों के लिए 20 फरवरी को सिर्फ एक ही चरण में मतदान हुआ था। जिसमें सरकार बनाने के लिए 59 सीटों की आवश्यकता होगी। लेकिन एग्जिट पोल ने इस बार पंजाबा में ‘आप’ की सरकार बनने का दावा किया है। अब 10 मार्च को मतगणना के बाद ही ये सब तय हो पाएगा कि इस बार पंजाब में किसकी सरकार!
ये भी पढ़ें:- गोवा में एक्जिटपोल देख पलटी कांग्रेस! कहा- जो भी भाजपा के खिलाफ, उनसे गठबंधन को तैयार