करौली | Karauli Curfew : राजस्थान के करौली जिले में सांप्रदायिक हिंसा (Karauli Violence) के बाद लगाए गए कर्फ्यू की अवधि को एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है। शहर में माहौल को देखते हुए प्रशासन ने कर्फ्यू की अवधि को एक दिन और बढ़ा दिया है। ऐसे में शहर में अब कर्फ्यू 14 अप्रैल सुबह सात बजे तक के लिए बढ़ाया गया है। आपको बता दें कि, नवसंवत्सर पर करौली में बाइक रैली पर पथराव के बाद भड़की हिंसा के चलते कर्फ्यू लगाया गया था।
ये भी पढ़ें:- ‘लाउडस्पीकर’ विवाद पर संजय राउत का राज ठाकरे को करारा जवाब, कहा- हमें कोई हिन्दुत्व न सिखाए
कर्फ्यू में दी जाने वाली ढील का समय भी घटा
Karauli Curfew : इसी के साथ कर्फ्यू में दी जाने वाली ढील की समय सीमा को आधा कर दिया गया है। जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने इसके आदेश जारी किये हैं जिसमें बुधवार को कर्फ्यू में ढील केवल 4 घंटे की ही दी रहेगी। ऐसे में सभी दुकानें खुल सकेंगी। बता दें कि, मंगलवार को दिनभर कर्फ्यू में ढील दी गई थी।
ये भी पढ़ें:- बूचा मेयर का दावाः रूसी हमले में 720 से ज्यादा लोगों की मौत, 200 लापता
भाजपा की न्याय यात्रा को लेकर छावनी बना शहर
Karauli Curfew : जानकारी में सामने आया है कि, आज बुधवार को करौली में भाजपा की न्याय यात्रा को देखते हुए एहतियात के तौर पर कर्फ्यू को एक दिन और बढ़ा दिया गया है। भाजपा की न्याय यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चाक-चौबंद है। पूरे शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
ये भी पढ़ें:- देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव, आज फिर बढ़कर मिले 1,088 नए संक्रमित, 26 की मौत
ये भी पढ़ें:- शिवराज सरकार ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की बढ़ाई परेशानी, रामनवमी हिंसा पर पोस्ट को लेकर FIR दर्ज
करौली में फिर बढ़ाया गया कर्फ्यू, भाजपा की न्याय यात्रा को लेकर छावनी बना शहर
और पढ़ें
-
केजरीवाल पर नेता चुनने का दबाव
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का राज चलाने के लिए नया...
-
अखिलेश व आजम का विवाद कितना सही
समाजवादी पार्टी में नए और पुराने नेताओं की बहस लगभग समाप्त हो गई है। पुराने नेताओं में अब सिर्फ आजम...
-
महुआ मोइत्रा क्या चुनाव के बीच गिरफ्तार होंगी?
पूर्व सांसद और पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ रही हैं।...
-
ममता कांग्रेस के खिलाफ और केजरीवाल के साथ
इस बात की चर्चा बहुत दिन से होती है कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अंदर एक उप समूह है, जो...