नई दिल्ली | Delhi Building Collapse: राजधानी नई दिल्ली में सोमवार को एक बड़ी घटना हो गई है। दिल्ली के शास्त्री नगर इलाके में आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक चार मंजिला बिल्डिंग अचानक से भरभराकर सड़क पर आ गिरी। इस रूह कंपाने वाली घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि, कैसे इतनी बड़ी इमारत कुछ ही सैकेंड्स में सड़क पर आ गिरी। इसमें कई वहां भी दबते नज़र आये। गनीमत ये रही कि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं है।
ये भी पढ़ें:- Gujarat Assembly Election 2022: पीएम मोदी और उनकी मां हीराबेन ने डाला वोट
#WATCH दिल्ली: उत्तर दिल्ली के शास्त्री नगर में चार मंजिला इमारत गिरी। पुलिस द्वारा वीडियो की पुष्टि की गई।
(वीडियो सोर्स: स्थानीय) pic.twitter.com/qI5PwkS1ED
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2022
पुलिस ने कहा- खाली थी बिल्डिंग
Delhi Building Collapse: दिल्ली पुलिस ने भी इस वीडियो की पुष्टि कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन समेत फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस भी तुरंत मौके पर पहुंची और आसपास वीडियो बना रहे लोगों को दूर भगाया। पुलिस के अनुसार, जब ये बिल्डिंग जमींदोज हुई तब उसमें कोई नहीं था और ये पूरी तरह से खाली थी।
ये भी पढ़ें:- मैनपुरी में वोट डालने के बाद बोले अखिलेश- गुजरात में बुरी तरह से हारेगी भाजपा