nayaindia Delhi Mayor Election Results 2023: ’आप’ की शैली ओबरॉय बनीं दिल्ली..
इंडिया ख़बर

’आप’ की शैली ओबरॉय बनी दिल्ली की मेयर, भाजपा की रेखा गुप्ता को दी मात

ByNI Political,
Share

दिल्ली | Delhi Mayor Election Results 2023: अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने आखिरकार दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी मेयर चुनाव में भी बाजी मार ली है। काफी समय से चल रही मेयर चुनाव की गहमा-गहमी पर विराम लगाते हुए दिल्ली ’आप’ ने दिल्ली के मेयर पद पर कब्जा जमा लिया है। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शैली ओबरॉय ने मेयर पद का चुनाव जीत लिया है।

Delhi Mayor Election Results 2023: पहली बार पार्षद चुनी गई 39 साल की शैली ओबरॉय ने भारतीय जनता पार्टी की रेखा गुप्ता को मात दी है। भाजपा को 116 वोट हासिल हुए जबकि, शैली ओबरॉय को 150 वोट मिले हैं। बता दें कि शैली ओबेरॉय ने पीएचडी की हुई हैं और पेशे से प्रोफेसर हैं। शैली ओबेराय 2013 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं। उन्हें दिल्ली AAP की महिला विंग की वाइस प्रेसीडेंट बनाया गया था। शैली ओबेराय ने 26 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिक पेश करके दिल्ली MCD के मेयर का इलेक्शन समय से कराने की मांग की थी।

भाजपा को मिले तीन वोट ज्यादा
Delhi Mayor Election Results 2023: दिल्ली मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 3 वोट ज्यादा मिले हैं। बता दें कि, भाजपा के पार्षद, सांसदों और एक मनोनीत विधायक को मिलाकर कुल वोटों की संख्या 113 थी, लेकिन उन्हें 116 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस ने वोटिंग का बहिष्कार किया था, फिर भी कांग्रेस की 9 में से एक पार्षद शीतल वोटिंग में शामिल हुई।

कहां से पार्षद हैं शैली ओबेरॉय
Delhi Mayor Election Results 2023: आपको बता दें कि, दिल्ली की मेयर बनने वाली शैली ओबेरॉय दिल्ली की पटेल नगर विधानसभा के वार्ड नंबर 86 से पार्षद हैं। उन्होंने पटेल नगर विधानसभा के वार्ड नंबर 86 से भाजपा की दीपाली कपूर को हराया था। जिसमें उन्होंने मात्र 269 वोटों से चुनाव जीता था। और आज मेयर भी बन गई है

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें