दिल्ली

दिल्ली में यमुना अब भी खतरे के निशान से ऊपर

ByNI Desk,
Share
दिल्ली में यमुना अब भी खतरे के निशान से ऊपर
नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) में यमुना नदी (Yamuna River) का स्तर खतरे के निशान से ऊपर 206 मीटर से ऊपर जाने के बाद अब घटने लगा है और इसके साथ ही हरियाणा (Haryana) ने यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज (Hathnikund barrage) से पानी का बहाव कम कर दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि उम्मीद है कि अगले दो से तीन दिन में यमुना का स्तर और कम होगा क्योंकि दिल्ली तथा नदी के जल संचय क्षेत्र में ज्यादा बारिश नहीं हो रही है। दिल्ली में मंगलवार को यमुना में बाढ़ आ गई थी जिसके कारण निचले इलाकों में रहने वाले लगभग साढ़े छह हजार लोगों को निकालना पड़ा और पुराने यमुना पुल पर रेल यातायात निलंबित करना पड़ा था। नदी में सुबह सात बजे पानी का स्तर 206.59 मीटर तक बढ़ गया था जो कि खतरे के निशान (205.33 मीटर) से अधिक था और अगस्त 2019 के बाद से अब तक का सबसे ऊंचा स्तर था। नदी में पानी का स्तर सुबह आठ बजे घटकर 206.58 मीटर रह गया। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्होंने नदी का स्तर सामान्य होने तक, निचले इलाकों में लोगों को उनके घरों में वापस जाने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में सिविल डिफेन्स कार्यकर्ताओं को तैनात किया है। दिल्ली के इन इलाकों में लगभग 37 हजार लोग रहते हैं। पूर्वी दिल्ली के जिलाधिकारी अनिल बांका ने कहा, “ज्यादातर लोग स्वयं सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। दिल्ली प्रशासन को उनमें से लगभग साढ़े छह हजार को निकाला और उन्हें सामुदायिक केंद्रों, स्कूलों तथा अस्थायी शिविरों में भेज दिया।” (भाषा)
Published

और पढ़ें