खंभालिया (गुजरात)। गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की तरफ से मुख्यमंत्री पद के चेहरे इसुदान गढ़वी को खंभालिया (Khambhalia) सीट से भाजपा उम्मीदवार के हाथों 18,000 से अधिक मतों से शिकस्त मिली है।
चौथे दौर की मतगणना के बाद गढ़वी कांग्रेस के मौजूदा विधायक विक्रम माडम से आगे थे, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुलुभाई बेरा (mulubhai bera) तीसरे स्थान पर थे। लेकिन बाद के दौर की मतगणना में बेरा ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ दिया।
‘आप’ ने सौराष्ट्र क्षेत्र की खंभालिया सीट से अपने मुख्यमंत्री पद के चेहरे गढ़वी को उम्मीदवार बनाया था, जिसके बाद यह सीट काफी चर्चा में रही।
भाजपा ने 2007 और 2012 में इस सीट पर जीत दर्ज की थी, लेकिन 2014 के उपचुनाव में उसे हार का समाना करना पड़ा था। साल 2017 में भी कांग्रेस ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी।
गुजरात चुनाव में ‘आप’ के मुख्यमंत्री पद के चेहरे इसुदान गढ़वी की हार
और पढ़ें
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...
-
मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के लोगों का किया अपमान: कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव (Mohan Yadav) पर छिंदवाड़ा के लोगों...
-
आर्थिक विकास के पथ के अनुरूप है भारत की व्यापार नीति: पीयूष गोयल
नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने गुरुवार को कहा कि भारत की व्यापार नीति उसके...