चंडीगढ़ | Punjab News: पंजाब में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में चल रही गुटबाजी अभी भी खत्म होती नजर नहीं आ रही है। पार्टी के खिलाफ सिद्धू के बगावती तेवर अभी भी दिखाई दे रहे है! दरअसल, पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू आज सोमवार को नाभा थर्मल प्लांट के पास विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं। जिसमें कई पूर्व विधायक के शामिल होने की बात सामने आई है। लेकिन, सबसे बड़ी बात तो ये है कि, नवजोत सिंह सिद्धू के इस कार्यक्रम की जानकारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा तक को नहीं है। ऐसे में सिद्धू ने एक बार फिर से कांग्रेस आलाकमानों की चिंता बढ़ा दी है।
ये भी पढ़ें:- देश में एक्टिव केस बढ़कर 16 हजार पार, आज सामने आए कोरोना के 2,541 नए मामले, 30 लोगों की मौत
Punjab News: अगर द ट्रिब्यून की रिपोर्ट की मानी जाए तो, राजनीतिकार सिद्धू के इस आयोजन को ताकत दिखाने के तौर पर देख रहे हैं। हालांकि, कार्यक्रम का आयोजन कर रहे राजपुरा के पूर्व विधायक हरदयाल कंबोज ने कहा है कि उन्होंने धरने के लिए अलग से किसी को आमंत्रित नहीं किया है। सिद्धू खुद यहां आ रहे हैं। असली मुद्दा कौन आ रहा है, यह नहीं बल्कि राज्य की जनता के पीड़ित होने का हैं। खैर सिद्धू के इस कदम का उनकी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को भी जानकारी नहीं होना किसी आर्श्चय से कम नहीं है।
ये भी पढ़ें:- 8 साल में 4 संकल्प पूरे… शेष कब तक…!
सिद्धू के ये बड़े कदम दे रहे अलग संकेत
आपको बता दें कि, विधानसभा चुनावों में हार और पीसीसी प्रमुख का पद जाने के बाद कुछ समय के लिए शांत हुए सिद्धू एक बार फिर से पार्टी के खिलाफ जाते दिख रहे हैं। वह कई मुद्दों को उठाते हुए कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। पार्टी नेताओं से बिना राय-मशविरा करे सिद्धू के ये बड़े कदम कुछ और ही संकेत देते नजर आ रहे है। जिसके चलते पार्टी को भी अंदर ही अंदर डर सता रहा होगा।
ये भी पढ़ें:- श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी की हालत गंभीर, मेदांता में इलाज जारी
पंजाब में लागू होगा दिल्ली-मॉडल!
वहीं दूसरी ओर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य में कई बड़े बदलाव लाने की तैयारी में जुटे हैं। इस मकसद से आज सोमवार को वे दिल्ली पहुंच रहे हैं। सीएम मान पंजाब में ‘दिल्ली-मॉडल’ लागू करने की कवायद में लगे हुए है। जिसके लिए सीएम मान आज दिल्ली की स्वास्थ्य संस्थानों, स्कूलों आदि का दौरा करेंगे और इसे समझकर पंजाब में भी लागू करेंगे।