मदुरै | Firecracker Factory Fire: तमिलनाडु के मदुरै जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
ये भी पढ़ें:- जीन्स में बेहद हॉट दिखाई देती है सचिन तेंदुलकर की बेटी Sara Tendulkar
जोरदार धमाके के साथ लगी आग
पुलिस के अनुसार, घटना मदुरै जिले के उसिलंबट्टी के पास की है। फैक्ट्री में आग लगने के बाद जोरधार धमाका हुआ। जिससे कई लोग आग की चपेट में आ गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
ये भी पढ़ें:- माले में भीषण आग में 10 की मौत, मृतकों में भारतीयों के होने की भी आशंका
धमाका सुन इलाके में हड़कंप
फैक्ट्री में आग लगने के दौरान जोरदार धमाका हुआ जिसकी गूंज दूर तक सुनाई दी तो इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों घटना स्थल की ओर दौड़े तो वहां का नजरा बहुत ही डरावना था। आग की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।
ये भी पढ़ें:- पंजाब में फिर खूनी खेल! सरेआम डेरा सच्चा सौदा समर्थक की गोली मारकर हत्या
घायलों की हालत भी है गंभीर
Firecracker Factory Fire: मदुरै एसपी ने 5 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि, मृतकों की पहचान कर ली गई है। जबकि, घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना में जो 10 लोग घायल हुए हैं उनकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
ये भी पढ़ें:- बीमारी के बारे में बताते हुए इंटरव्यू के दौरान रो पड़ी Samantha Prabhu