इंडिया ख़बर

महाराष्ट्र के मुम्ब्रा में आग बुझाते समय दमकल कर्मी घायल

ByNI Web Desk,
Share
महाराष्ट्र के मुम्ब्रा में आग बुझाते समय दमकल कर्मी घायल
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुम्ब्रा इलाके में आग बुझाते समय सिर में गंभीर चोट लगने से 20 वर्षीय दमकल कर्मी घायल हो गया।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि घटना गुरुवार शाम सात बजकर 15 मिनटर पर हुई। घटना के समय दमकल कर्मी मोबिन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर लगी आग को बुझाने के काम में जुटा था। घायल कर्मी का नाम मोइन शेख है। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन बाद में उसे मुंबई के केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Tags :
Published

और पढ़ें