
सोमनाथ | Fishermen Missing in Gujarat: गुजरात में बड़ा हादसा हो गया हैं। जिसमें 8 से 10 मछुआरों के लापता होने की खबर है। राज्य के गिर सोमनाथ में बीती रात करीब 15 नावों के समुद्र में डूबने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी में सामने आया है कि, इन नावों पर कई मछुआरे सवार थे। गौरतलब है कि, गुजरात के तटीय इलाकों में कल बुधवार से तेज हवाओं के साथ लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते हवामान विभाग ने भी मछुआरों को समुद्र (Fishermen Missing in Gujarat) में नहीं जाने की चेतावनी दी थी।
ये भी पढ़ें:- भारत में कोरोना से बड़ी संख्या में मौतें जारी, बीते 24 घंटे में 477 पाॅजिटिवों की मौत, 9 हजार पार नए केस
राज्य में पांच दिन बारिश की चेतावनी जारी
मौसम विभाग के अनुसार आंध और ओडिशा में 4 दिसंबर को आ रहे चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ को लेकर कई राज्यों में मौसम पलट चुका है। ऐसे में मौसम विभाग ने गुजरात के तटीय इलाकों में 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही मछुआरों को पांच दिन बारिश के चलते समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी जारी की है।
ये भी पढ़ें:- उत्तरप्रदेश को मिली नई सौगात, अमित शाह आज रखेंगे सहारनपुर में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की आधारशिला
चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ का असर दिखेगा इन राज्यों पर भी
आंध प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों में 4 दिसंबर को दस्तक देने जा रहे चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ का असर अभी से ही देश के कई राज्यों में दिखने लगा है। जिसके चलते मौसम में परिवर्तन आ गया है और बारिश का दौर शुरू हो गया है। इसको लेकर मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश के आसार जताए हैं। इनके अलावा अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भी आज भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है।