ताजा पोस्ट

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होगी वोटिंग, जानें पूरा चुनावी शेड्यूल

ByNI Political,
Share
हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होगी वोटिंग, जानें पूरा चुनावी शेड्यूल
नई दिल्ली | Himachal Pradesh Chunav 2022: भारत निर्वाचन आयोग ने आज शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 का ऐलान कर दिया गया। जिसके अनुसार, हिमाचल प्रदेश में एक चरण में ही चुनाव होगा। यहां 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। जिसके बाद 8 दिसंबर को परिणामों की घोषणा की जाएगी। चुनाव आयोग ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग सही तरीके से चुनाव संपन्न करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें कि, हिमाचल में अभी भाजपा की सरकार है। ये भी पढ़ें:- जेल में नहीं आश्रम में दिवाली मनाएगा ‘राम रहीम’, मिली 40 दिन की पैरोल हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कुल 68 सीटें हैं। हिमाचल सदन का कार्यकाल 8 जनवरी, 2023 को समाप्त हो रहा है। यहां अभी भाजपा का शासन है। जिसे फिर से कायम रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेता चुनावी दौरे कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस भी हिमाचल में चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है। लेकिन इन दोनों के बीच अरविंद केजरवाल की आम आदमी पार्टी ने भी सेंध मार ली है और लगातार यहां मन लुभावन घोषणाएं आम आदमी पार्टी के नेता कर रहे हैं। ये भी पढ़ें:- अमेरिका में फिर बंदुक का नंगा नाच, ताबड़तोड़ गोलीबारी में पुलिसकर्मी समेत 5 की मौत हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 का कार्यक्रम हिमाचल में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 12 नवंबर को वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को परिणाम की घोषणा की जाएगी। चुनावों के लिए अधिसूचना 17 अक्टूबर को जारी होगी और 25 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख होगी। इसके बाद 27 अक्टूबर तक नामांकन पत्रों की जांच के बाद 29 अक्टूबर तक नाम वापस लिये जा सकते हैं। ये भी पढ़ें:- भाजपा विधायक को 2 महीने की जेल, कोर्ट ने सुनाई इन गंभीर आरोपों में सजा नामांकन के दिन तक प्राप्त कर सकते हैं वोटर कार्ड मुख्य चुनाव आयुक्त के अनुसार, वे मतदाता जिनके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है वे भी नामांकन के दिन तक वोटर कार्ड हासिल कर सकते हैं। इसी के साथ चुनाव आयोग ने देश में कोरोना के खतरे को देखते हुए सभी सुरक्षा इंतेजाम के कदम उठाने के लिए भी कहा है।
Published

और पढ़ें