नई दिल्ली | MiG-29K Crash: बुधवार को भारतीय नौसेना का मिग-29 ‘के’ फाइटर जेट क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि, ये फाइटर जेट गोवा के पास समंदर में क्रैश हुआ है। गनीमत ये रही कि पायलट ने किसी तरह अपनी जान बचा ली है। फाइटर जेट के क्रैश होने के कारणों का पता लगाने के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी (बीओआई) को आदेश दिया गया है।
ये भी पढ़ें:- सुहागिन महिलाओं का पर्व करवा चौथ 13 अक्टूबर को, ऐसे करें पति की दीर्घायु की कामना
MiG-29K Crash: जानकारी के मुताबिक, भारतीय नौसेना का मिग-29के लड़ाकू विमान गोवा तट पर नियमित उड़ान के भरने के बाद बेस पर लौट रहा था तभी अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण वह समुद्र में समा गया।
ये भी पढ़ें:- मोदी सरकार की तेल कंपनियों को बड़ी राहत, नुकसान की भरपाई के लिए 22,000 करोड़ का ऐलान
एक मिग 29K लड़ाकू विमान गोवा तट पर नियमित उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने के कारण समुद्र के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और पायलट की हालत स्थिर बताई जा रही है: भारतीय नौसेना pic.twitter.com/bjrnTx6C5X
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 12, 2022
पायलट ने समुद्र में लगा दी छलांग
MiG-29K Crash: विमान में मौजूद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए एयरक्राफ्ट से इजेक्ट कर समुद्र में छलांग लगा दी जिससे पायलट की जान बच गई। सूचना के बाद नौसेना ने सर्च एंड रेस्कयू ऑपरेशन चला पायलट को समुद्र से बाहर निकाल लिया है। पायलट की हालत स्थिर बताई गई है।
ये भी पढ़ें:- श्रीराम की नगरी अयोध्या में बारिश से आफत! घाट हुए जलमग्न, कई गांवों का संपर्क कटा
ये भी पढ़ें:- ICC का मैच फिक्सिंग पर सख्त एक्शन, इस क्रिकेटर पर लगाया 14 साल का बैन