ताजा पोस्ट

खेलमय हुआ देश : खेल रत्न पुरस्कार का नाम भी बदला, पीएम मोेदी ने ट्वीट कर दी जानकारी

Share
खेलमय हुआ देश : खेल रत्न पुरस्कार का नाम भी बदला, पीएम मोेदी ने ट्वीट कर दी जानकारी
नई दिल्ली | Khel Ratna Award Dhyanchand: टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है. खासकर पुरुष हॉकी टीम को कांसय पदक मिलने के बाद से देश भर के लोगों ने इसका जश्न मनाया था. इसी को लेकर पूरे भारतवर्ष में हॉकी को लेकर उत्साह का माहौल है. अब इस उत्साह को और भी ज्यादा बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है. पीएम मोदी ने आज ट्वीट कर कहा कि देश के नागरिकों द्वारा लगातार खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलने की मांग की जा रही थी. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि लोगों का कहना था कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद को समर्पित किया जाए. पीएम मोदी ने आगे लिखा कि लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए अब इसका नाम मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है.

कौन है मेजर ध्यानचंद

Khel Ratna Award Dhyanchand: मेजर ध्यानचंद को भारत में हॉकी के जादूगर के नाम से जाना जाता है. हॉकी में शायद ही भारत में कोई ऐसा खिलाड़ी हुआ हो जिसने इतनी लोकप्रियता हासिल की होगी. हॉकी के क्षेत्र में मेजर ध्यानचंद का अविश्वसनीय योगदान रहा है. मेजर ध्यानचंद ने अपने अंतिम ओलंपिक कुल 13 गोल दागकर इतिहास रच दिया था. सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने लॉस एंजेलिस, एम्सटर्डम और बर्लिंघन को मिलाकर कुल 39 गोल दागे थे. हॉकी खिलाड़ी उन्हें एक भगवान की तरह दिखते हैं. इसे भी पढ़ें - देश के लिए खुशखबर! भारतीय गोल्फर Aditi Ashok गोल्ड मेडल के करीब, कल रच सकती है इतिहास Khel Ratna Award Name Changed :

जन्मदिन पर मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवस

Khel Ratna Award Dhyanchand : बता दें कि मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के दिन भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है. इसी दिन प्रत्येक वर्ष खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेल रत्न के साथ ही अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार भी दिए जाते हैं. यह सिलसिला 1991 में शुरू हुआ था जो आज तक जारी है. खेल रत्न पुरस्कार के नाम बदलने के इस फैसले का लोगों ने भी खुले दिल से स्वागत किया है. इसे भी पढ़ें- कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों खुराकों के बीच की अवधि हो सकती है कम, जानें किस उम्र के लोगों के लिए होगा यह फैसला
Published

और पढ़ें