इंडिया ख़बर

शहर में सर्द रही मंगलवार की सुबह

ByNI Desk,
Share
शहर में सर्द रही मंगलवार की सुबह
नई दिल्ली। शहर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने के साथ ही दिल्लीवासियों को मंगलवार को सर्द सुबह का एहसास हुआ। न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 279 दर्ज किया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 97 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग ने दिनभर आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान जताया है।

उन्होंने कहा कि सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Published

और पढ़ें