समाचार मुख्य

पाक फायरिंग में जवान शहीद

ByNI Desk,
Share
पाक फायरिंग में जवान शहीद
श्रीनगर । पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन कर फायरिंग करने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। पाकिस्तानी फौज ने रविवार की सुबह नियंत्रण रेखा के करीब पुंछ सेक्टर में फायरिंग की। इसमें भारत का एक जवान शहीद हो गया और दो अन्य घायल हो गए। पुंछ और राजौरी में पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी से इस महीने तीन जवानों की शहादत हुई है और कई बेकसूर नागरिक भी मारे गए हैं। भारतीय सेना हर दिन पाकिस्तान की तरफ से हो रही गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। सेना के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को भी पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग हुई। इसमें तीन जवान घायल हुए थे। इन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां एक जवान ने दम तोड़ दिया। 10 जून को राजौरी सेक्टर में नायक गुरुचरण सिंह ऐसे ही हमले में शहीद हुए थे।  पाकिस्तान ने 12 जून को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में गोलीबारी की थी। इसमें एक महिला की मौत हो गई थी जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया था। पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार दागे थे। पाकिस्तान की ओर से 12 जून को सुबह बारामूला जिले के रामपुर सेक्टर में भी संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया था। भारतीय जवानों ने इन हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया था। पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर लगातार अशांति फैला रहा है। नियंत्रण रेखा के उस पार से पाकिस्तानी सेना भारत के गांवों को निशाना बनाकर गोले दाग रही है। इस साल जनवरी से जून तक पांच महीने में पाकिस्तान ने 2027 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया।
Published

और पढ़ें