जम्मू-कश्मीर

कड़ाके की ठंड से कांप उठा कश्मीर, श्रीनगर में मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज

ByNI Desk,
Share
कड़ाके की ठंड से कांप उठा कश्मीर, श्रीनगर में मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज
कश्मीर: शीतलहर तेज होते ही कश्मीर कांप रहा है। पूरे कश्मीर में पारा हिमांक बिंदु से नीचे है। मौसम विभाग ने तापमान में और गिरावट की भविष्यवाणी की है क्योंकि शुष्क मौसम 23 नवंबर तक जारी रहेगा। श्रीनगर में दर्ज किया गया सीजन का सबसे कम तापमान, द्रास देश का सबसे ठंडा स्थान रहा। कश्मीर में भीषण शीत लहर जारी रही और लद्दाख में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे चला गया। श्रीनगर में तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जो इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है। मैदानी इलीकों में शीतलहर शुरु हो गई है। ( Severe cold in Kashmir) also read: Report : कोरोना के बाद देश के सरकारी स्कूलों में बढ़ी अभिभावकों की रूची, उत्तर प्रदेश में…

पहलगाम में शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज

कश्मीर मौसम पूर्वानुमान का कहना है कि शुष्क मौसम 23 नवंबर तक जारी रहेगा और पारा और गिरेगा। एक अधिकारी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान सामान्य से -2 से -3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा। श्रीनगर में सबसे ठंडी रात शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज की गई। दक्षिण कश्मीर काजीगुंड में तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो कश्मीर घाटी में सबसे कम है। जबकि कोकरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया

कारगिल में द्रास दुनिया का दूसरा सबसे ठंडा स्थान ( Severe cold in Kashmir)

उत्तरी कश्मीर में, कुपवाड़ा में शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे और विश्व प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया। यूटी लद्दाख में लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि कारगिल में शून्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। हालांकि, कारगिल में द्रास, जो दुनिया का दूसरा सबसे ठंडा स्थान है, देश में शून्य से 13.0 डिग्री सेल्सियस नीचे सबसे ठंडा रहा। ( Severe cold in Kashmir)
Published

और पढ़ें