रांची। झारखंड (Jharkhand) प्रदेश भाजपा ने हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की सरकार के खिलाफ हल्लाबोल आंदोलन (Clamor Movement) शुरू किया है। सोमवार को रांची (Ranchi) में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) की अगुवाई में बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने मोरहाबादी मैदान (Moharabadi Maidan) से कलेक्ट्रट तक रैली (Rally) निकाली और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार को विभिन्न मोचरें पर विफल करार देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से कुर्सी छोड़ने की मांग की। पार्टी आगामी 25 नवंबर तक राज्य के सभी 24 जिलों में प्रदर्शन करेगी। अलग-अलग जिलों में इन प्रदर्शनों में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा (Arjun Munda), केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी (Annapurna Devi), पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi), रघुवर दास (Raghuvar Das) सहित प्रदेश में पार्टी के सभी शीर्ष नेता भाग लेंगे। इसके पहले सभी प्रखंडों में भी भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था।
सोमवार को रांची में प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) ने कहा कि राज्य में विधि-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। हर रोज भ्रष्टाचार के नए मामले सामने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री से लेकर आला अफसरों तक की संलिप्तता इसमें सामने आ रही है। देश में पहली बार ऐसा हुआ है, जब भ्रष्टाचार के मामले में ईडी को किसी राज्य के मुख्यमंत्री से पूछताछ करनी पड़ रही है। सरकारी कार्यालयों में अव्यवस्था से जनता त्रस्त है। ऐसी अराजक स्थिति में इस सरकार को एक मिनट भी टिके रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह जनांदोलन राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने तक जारी रहेगा। रांची में हुए प्रदर्शन में सांसद संजय सेठ, विधायक एवं पूर्व मंत्री सीपी सिंह, विधायक समरी लाल सहित कई नेता शामिल रहे। (आईएएनएस)
झारखंड में सोरेन सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल आंदोलन
और पढ़ें
-
कोर्ट में केजरीवाल ने खुद दी दलील
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को राउज एवेन्यू की विशेष अदालत में अपनी दलीलें खुद दीं और अदालत...
-
केजरीवाल को सीएम से हटाने की याचिका खारिज
नई दिल्ली। एक तरफ राउज एवेन्यू का विशेष अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चार दिन के लिए...
-
छह सौ वकीलों ने चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी
नई दिल्ली। देश की शीर्ष न्यायपालिका में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। देश के कुछ जाने माने वकीलों के...
-
चिट्ठी के बहाने कांग्रेस पर मोदी का हमला
नई दिल्ली। देश के कुछ जाने माने वकीलों के साथ छह सौ वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई...