झारखंड

Good News For Dhoni : धोनी के माता-पिता कोरोना को हराकर लौटे घर, साक्षी धोनी ने दी जानकारी

Share
Good News For Dhoni : धोनी के माता-पिता कोरोना को हराकर लौटे घर, साक्षी धोनी ने दी जानकारी
टीम इंडिया के पुर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए अच्छी खबर है। एम एस धोनी के माता-पिता कोरोना को मात देकर घर लोट आए है। कुछ समय पहले उनकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी थी। इस वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्हें हॉस्पिटल से भी छुट्टी मिल गयी है। अब माही और ज्यादा कूल होकर खेल सकेंगे। फिलहाल माही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे है। इसे भी पढ़ें Corona virus : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दी कोरोना को मात, AIIMS से मिली छुट्टी

साक्षी धोनी ने दी जानकारी

पिछले हफ्ते महेंद्र सिंह धोनी के पिता पान सिंह और उनका माता देवकी देवी को रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।साक्षी धोनी ने फैंस को ये बताया है कि अब उनकी हालत अभी काबू में है और उनका अच्छे से ध्यान रखा जा रहा है। पल्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के मुताबिक दोनों का संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा था जिस वजह से धोनी के माता पिता जल्द ठीक हो गए हैं। जल्द ही वे रिकवर भी हो जाएंगे। बता दें कि धोनी के पिता पान सिंह 1964 में रांची स्थित मेकॉन में जूनियर पद पर नौकरी मिलने के बाद झारखंड में रहने लगे।

सीएसके की धुआधारी पारी

इस वर्ष धोनी की अगुवाई में सीएसके धुआधार प्रर्दशन कर रही है। इस सीजन में सीएसके एक ही मैच हारी है। और सभी मैचों में सीएसके ने धुआधार प्रदर्शन किया है। पिछले सीजन में सीएसके का प्रदर्शन बिल्कुल अच्छा नहीं रहा था। आपको बतां दे कि कोरोना के कारण बहुत से खिलाड़ी आईपीएल को बीच में छोड़ रहे है।

देश में कोरोना का कहर

देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 3,79,257 मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले 1,83,76,524 हो गए हैं। सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3,645 लोगों की मौत होने के बाद इस घातक बीमारी के मृतकों की संख्या 2,04,832 हो गई है।कोरोना ने देश की हालत खराब कर रखी है। ऑक्सीजन से लेकर शमशान घाट तक लंबी लाइन लगी पड़ी है। सरकार ने कड़ी पाबंदियां लगा रखी है। तमाम पाबंदियों के बावजूद भी देश में कोरोना संक्रमण के मामले कम नहीं हो रहे है। इसे भी पढ़ें IFFCO ने निःशुल्क ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए चौथी इकाई को मंजूरी दी
Published

और पढ़ें