झारखंड

सरकार गिराने की साजिश रच रही है भाजपा : मुख्यमंत्री सोरेन

ByNI Desk,
Share
सरकार गिराने की साजिश रच रही है भाजपा : मुख्यमंत्री सोरेन
रांची। झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा झारखंड सरकार गिराने की साजिश रच रही है लेकिन उनके हथकंडे सफल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके पिता और 82-84 वर्षीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन (Sibu Soren) को भी फंसाने की कोशिश की जा रही है। झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन (CM Hemant Soren) एवं पूर्व मुख्यमंत्री तथा राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन आज स्व. दुर्गा सोरेन (Durga Soren) की जयंती के अवसर पर लोवाडीह, रांची स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक (Durga Soren Memorial) पहुंचे। वहां उन्होंने अलग झारखंड राज्य आंदोलन (Jharkhand State Movement) के प्रणेता दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर मंत्री जगरनाथ महतो (Minister Jagarnath Mahto), राज्यसभा सांसद महुआ माजी (Rajya Sabha MP Mahua Maji), विधायक सीता सोरेन (MLA Sita Soren) एवं अन्य ने भी दुर्गा सोरेन (Durga Soren) की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री (CM) ने कहा कि वर्ष 2019 में समस्त झारखंड वासियों ने पूरी ताकत और शिद्दत के साथ अपनी सरकार बनायी है। हमारी सरकार सभी के चेहरों पर मुस्कान वापस लौटने का काम कर रही है। कोरोना (Corona) संक्रमण काल से निकलते हुए हमारी सरकार ने राज्य में सकारात्मक माहौल बनाने का काम किया है। हमारी सरकार निरंतर जन आकांक्षाओं और जनहित के कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी। पूर्व मुख्यमंत्री तथा राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन (Sibu Soren) ने कहा कि आज हम अपने वीर शहीदों को याद कर रहे हैं। उन्होंने यहां की प्राकृतिक संपदा तथा जल, जंगल, जमीन को बचाने का काम किया है। आने वाली पीढ़ी भी झारखंड (Jharkhand) के जल,जंगल, जमीन बचाने का प्रयास करे, इसी में सभी की भलाई है।
Tags :
Published

और पढ़ें