झारखंड

मंत्रियों के लिए बंगला बनाने का स्वागत

ByNI Desk,
Share
मंत्रियों के लिए बंगला बनाने का स्वागत
रांची। झारखंड सरकार के 11 मंत्रियों के लिए बंगला बनाने के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि जो काम काफी पहले हो जाना था, वह काम अब करना पड़ रहा हैं। दूबे ने शुक्रवार को यहां कहा कि भाजपा ने वैश्विक महामारी के समय भी विभिन्न जिलों में बड़े-बड़े पार्टी कार्यालय का निर्माण कराया और राज्य में सत्ता में रहने के दौरान जो कमाई की गयी थी, उसकी खुली नुमाइश कोरोना काल में की गयी। दूसरी तरफ अलग झारखंड राज्य गठन के बाद से सबसे अधिक समय तक शासन कर भाजपा शासनकाल में विधानसभा सचिवालय और कई मंत्रियों का आवास एचईसी के किराये के मकान पर चलता रहा। अब भी भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सरकारी बंगला में ही रह रहे हैं। Jharkhand news bungalow ministers भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सरकारी बंगला में ही रह रहे झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा झारखंड में अधिक समय तक शासन करने वाली भाजपा को छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड के विकास के मॉडल को समझने की जरूरत है तब उन्हें पता चलेगा कि झारखंड कहां खड़ी है।भाजपा सरकार ने राज्य में शिवाय भ्रष्टाचार के इतिहास बनाने के अलावा दूसरा कोई काम नहीं किया है। पीसीसी डेलीगेट डा.राजेश गुप्ता ने कहा 20 वर्षों में एक हाइकोर्ट और जमशेदपुर की सड़क जो बन रही है वह सबके सामने है,नया विधानसभा कई बार झूलता हुआ नजर आया।भाजपा के नेता यह बतायें कि अब तक कोई 20 वर्षों में कितने जन आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए काम किये हैं। Jharkhand news bungalow ministers
Published

और पढ़ें