झारखंड

झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन हुए कोरोना संक्रमित

ByNI Desk,
Share
झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन हुए कोरोना संक्रमित
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा( झामुमो) सुप्रीमो और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन कोरोना पॉजिटिव हो गये है।  सोरेन के कोरोना संक्रमित होने के बाद डॉक्टरों की निगरानी में होम आइसोलेशन में रखा गया है। मुख्यमंत्री आवास में तैनात डॉ राजन  सोरेन का इलाज कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि शिबू सोरेन को दूसरी बार कोरोना हुआ है। इससे पूर्व पहली लहर में भी सोरेन कोरोना संक्रमित हुए थे। उस दौरान उनकी स्थिति खराब हो गई थी। Read also अमेरिका में खत्म हुआ बंधक संकट जिसके बाद आनन-फानन में ट्रेन एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें बोकारो स्टेशन से दिल्ली ले जाया गया था। उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उनका इलाज किया गया था और उसके बाद वह स्वस्थ हुए।  सोरेन के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ट्वीट कर उनके जल्द जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।  गुप्ता ने आज कहा कि हम सभी के अभिभावक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं, वे फिलहाल आइसोलेटेड हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं, ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
Published

और पढ़ें