झारखंड

झारखंड के जंगल में 16 वर्षीय किशोरी का शव मिला

ByNI Desk,
Share
झारखंड के जंगल में 16 वर्षीय किशोरी का शव मिला
हजारीबाग (झारखंड)। झारखंड (Jharkhand) के हजारीबाग जिला स्थित जंगल से 16 वर्षीय एक किशोरी का शव सोमवार को बरामद किया गया। आशंका है कि किशोरी की हत्या करने से पहले उसका अपहरण कर दुष्कर्म (Rape) किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने पर तातीझरिया पुलिस थाना प्रभारी ए कुमार (A Kumar) के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किशोरी का शव बरामद किया। ग्रामीण कंडापहाड़ी जंगल (Kandapahari Forest) में ईंधन के लिए लकड़ी एकत्र करने गए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान करने और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन आशंका है कि किशोरी की हत्या करने से पहले उसका अपहरण कर उससे दुष्कर्म किया गया और आरोपी ने पहचाने जाने के डर से उसकी हत्या की। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Hazaribagh Medical College Hospital) भेज दिया गया है। मामले में तातीझरिया पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक मनोज रत्न छोटे (Manoj Ratna Chhote) ने कहा कि घटना की प्रत्येक पहलु से जांच की जा रही है। (भाषा)
Published

और पढ़ें