रांची। झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन (Chief Minister Hemant soren) ने किसानों (Farmers) के हित में आज कई निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने अधिकारियों को किसानों के लिए चल रही योजनाओं में तेजी लाने को कहा। मुख्यमंत्री सोरेन (Chief Minister Hemant soren) ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) को प्रदेश के अन्नदाताओं के लिए महत्वपूर्ण है और हर किसान के हाथ में यह कार्ड होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि इस योजना को ठीक तरीके से कार्यान्वित किया जाए और यह कार्य तेज गति के साथ किया जाए। kisan credit card farmer
KCC की स्थिति ठीक नहीं
मुख्यमंत्री (CM) ने कहा कि जिस जिले में केसीसी की स्थिति ठीक नहीं, वहां बेहतर ढंग से कार्य करने की आवश्यकता है। नये किसानों को भी योजना से जोड़ें। सभी उपायुक्त हर सप्ताह बैंक (Bank) प्रबंधन के साथ बैठक कर अड़चनों को दूर कर किसानों को केसीसी (Kishan credit card) का लाभ दें। 31 मार्च 2022 तक सभी किसानों के लिए केसीसी (KCC) की उपलब्धता सुनिश्चित करें। यह राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना है।
Read also जज मौत मामला: CBI ने आरोपियों को चौथी बार अपनी हिरासत में लिया
यूरिया एवं अन्य खाद की उपलब्धता में कमी न हो
मुख्यमंत्री सोरेन (Chief Minister Hemant soren) ने कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग को यूरिया एवं अन्य खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही कृषि की स्थिति को और बेहतर करने को कहा। मुख्यमंत्री सोरेन (Chief Minister Hemant soren) ने स्पष्ट किया कि इसे लेकर ही राज्य सरकार ने खेती के साथ पशुपालन से किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने को लेकर योजना को लांच किया है। नवंबर तक पशुधन योजना (Pashudhan Scheme) से अधिक से अधिक किसान (Farmer) लाभान्वित हों, यह सुनिश्चित होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज निर्माण की गति बेहद धीमी चल रही है। इस काम में तेजी लाई जानी चाहिए।