रांची। झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची (Ranchi) में डेंगू (Dengue) का कहर जारी है। पिछले एक माह से डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। हालात इतनी बदतर हो गई है कि राज्य के 12 जिलों में डेंगू के मरीज की पुष्टि हुई है।
रिम्स (rims) के डेंगू वार्ड में अभी 14 संक्रमित मरीज भर्ती हैं, जिनमें से तीन मरीज रांची के है। रांची के मरीज ओरमांझी, रातू रोड के इंद्रपुरी और लालपुर इलाके के रहने वाले है, इसके अलावा पश्चिम बंगाल के दो, गया के एक मरीज के अलावा पलामू के चार, धनबाद के एक, लोहरदगा, लातेहार और रामगढ़ के एक-एक मरीज इलाज के लिए रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है।
झारखंड में डेंगू और चिकनगुनिया तेजी से पांव पसार रहा है। सितंबर महीने में ही राज्य में 45 कंफर्म मामले चिकनगुनिया के और 36 डेंगू के कंफर्म केस मिले। वहीं अक्टूबर महीने के 10 दिन में ही करीब 30 मरीज डेंगू के मिल चुके हैं। जिसमें डेंगू के 48 फ़ीसदी एवं चिकनगुनिया के 52 फ़ीसदी मरीज केवल रांची के है। हर दिन रिम्स के ओपीडी में डेंगू और चिकनगुमिया के लक्षण के साथ संदिग्ध मरीज प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंच रहे है।
आपको बता दें कि डेंगू एक मच्छर जनित वायरल इंफेक्शन या डिजीज है। डेंगू होने पर तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द, त्वचा पर चकत्ते आदि निकल आते हैं। डेंगू बुखार को हड्डी तोड़ बुखार भी कहते हैं। एडीज मच्छर के काटने से डेंगू होता है।
झारखंड के 12 जिले डेंगू की चपेट में
और पढ़ें
-
राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
जयपुर। यहां के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए ईपीएल 2024 के मैच में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)...
-
घर का सोना नीलाम
छुड़ा पाने में नाकामी के कारण बड़ी संख्या में लोगों का कर्ज के लिए गिरवी रखा गया सोना अगर नीलाम...
-
केजरीवाल पर नेता चुनने का दबाव
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का राज चलाने के लिए नया...
-
अखिलेश व आजम का विवाद कितना सही
समाजवादी पार्टी में नए और पुराने नेताओं की बहस लगभग समाप्त हो गई है। पुराने नेताओं में अब सिर्फ आजम...