रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन (Hemant Soren) से शनिवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड विधान सभा के प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर ने मुलाकात की।
श्री हैदर ने मुख्यमंत्री को 22 नवंबर 2022 को आयोजित झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस (Jharkhand Legislative Assembly Foundation Day) समारोह एवं 23 नवंबर 2022 को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा का स्थापना 22 नवंबर 2000 को हुआ था। (भाषा)