रांची। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस (Ramesh Bais) एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन (Hemant Soren) ने आज देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद (Rajendra Prasad) को उनकी जयंती दिवस के अवसर पर राजेंद्र चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर तथा परमवीर चक्र विजेता (Paramveer Chakra winner) अमर शहीद वीर अल्बर्ट एक्का (Albert Ekka) की पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी मार्ग स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश के दो महान व्यक्ति को स्मरण करने का दिन है। आज देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती एवं झारखंड के आदिवासी वीर सपूत शहीद अल्बर्ट एक्का का शहादत दिवस है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे महान विभूतियों के वजह से ही इतने बड़े गणतंत्र एवं लोकतांत्रिक देश में हमसभी लोग मान-सम्मान के साथ जी रहे हैं। हमें ऐसे महान विभूतियों पर गर्व है। देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती एवं झारखंड की माटी के वीर सपूत, महान योद्धा परमवीर चक्र विजेता शहीद अल्बर्ट एक्का के शहादत दिवस पर मैं उन्हें शत-शत नमन करता हूं। (वार्ता)