झारखंड

झारखंड सरकार की उल्टी गिनती शुरू: रघुवर

ByNI Desk,
Share
झारखंड सरकार की उल्टी गिनती शुरू: रघुवर
दुमका। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार को पूरी तरह विफल बताया और कहा कि इस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। दास ने रविवार को दुमका परिसदन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। महागठबंधन की सरकार अधिक दिन नहीं चलेगी। उन्होंने हेमंत सरकार पर बिचौलियों के साथ सांठ-गांठ करने का आरोप लगाया और कहा कि बिचौलियों एवं दलालों के कारण यह सरकार आमलोगों की भावनाओं के विपरीत नीतियां बना रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि जो झारखंड अलग राज्य के लिए संघर्ष करने वाले दिसोम गुरु शिबू सोरेन का नहीं हुआ, वह संताल समाज का कभी नहीं हो सकता है। Read also किसान आंदोलन से मिला संघर्ष का टेम्पलेट! भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता को मुख्यमंत्री बनने और चुनाव लड़ने से किनारा कर दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री पर पार्टी वरिष्ठ नेता विधायक प्रोफेसर स्टीफन मरांडी सहित महागठबंधन में शामिल वरीय नेताओं की उपेक्षा करने का भी आरोप लगाया।
Published

और पढ़ें