डूंगरपुर। Bloody Holi is played : देश में खुशियों और रंगों के त्योहार होली की धूम है। होली 2021 में 28 मार्च को होलिका दहन किया गया है और अब 29 मार्च को धुलंडी है। देशभर में धुलंडी वाले दिन आपने होली के तमाम रंगे देखें होंगे। अबीर गुलाल की होली, फूलों की होली और लट्ठमार होली के बारे में खूब सुना होगा, मगर देश में एक जगह ऐसी भी है, जहां खूनी होली खेली जाती है।
READ ALSO : रिजवाना ने सिद्धार्थ से की लव मैरिज, धर्म बदलकर बन गई थी सीमा, फिर पति ने मामूली बात पर किया मर्डर
Bloody Holi is played : खूनी होली राजस्थान के डूंगरपुर जिले के गांव भीलूडा में खेली जाती है। इसे स्थानीय भाषा में राड़ कहा जाता है। यहां पर होली पर धुलंडी के दिन राड़ की परम्परा वर्षों पुरानी है, जिसे आदिवासी समाज के लोग आज भी निभा रहे हैं। इसमें लोग होली खेलते हुए एक दूसरे को लहूलुहान कर देते हैं।
विजय कथेरिया ने 2 माह की बेटी को तोहफे में दिया चांद पर प्लॉट, जानिए कैसे खरीदी जाती है चांद पर जमीन?
Bloody Holi is played : दरअसल, डूंगरपुर जिला आदिवासी बाहुल्य है। यहां के भीलूड़ा व आस—पास के गांव के करीब 400 लोग बतौर प्रतिभागी स्थानीय रघुनाथ मंदिर के पास एकजुट होते हैं। फिर राड़ शुरू होती है, जिसमें लोग हाथों में गोफन, गुलेल, पत्थर व ढाल लेकर दो टीमों में बंट जाते हैं। होरिया के उद्घोष के बाद राड़ शुरू हो जाती है।
Bangladesh Independence की सच्ची कहानी : वह Sagat Singh Rathore राठौड़ थे जिनकी वजह से भी पूर्वी पाकिस्तान आज बांग्लादेश है
Bloody Holi is played : धुलंड़ी पर गांव भीलूड़ा में होने वाली राड़ में जहां सैकड़ों लोग हिस्सा लेते हैं, वहीं उन्हें देखने के लिए हजारों लोग आते हैं। राड़ शुरू होते ही दोनों टीमों के लोग एक—दूसरे पर पत्थर मारना शुरू कर देते हैं। कोई गुलेल से निशाना लगाता है तो कोई हाथ से पत्थर फेंककर मारता है। सबका मकसद एक ही होता है कि सामने वाली टीम के लोगों का अधिक से अधिक खून बहाना।
Bloody Holi is played : राजस्थान के डूंगरपुर जिले के गांव भीलूड़ा में खेली जाने वाली खूनी होली में कई लोगों की जान पर बन आती है। इसलिए यहां पर प्रशासन की ओर से भी खास इंतजाम किए जाते हैं। पत्थर लगने से घायल हुए लोगों को अस्पताल में पहुंचाया जाता है। अस्पताल में इस दिन के लिए डॉक्टरों को विशेष दल तैनात रहता है। विशेष एंबुलेंस 108 भी लगाई जाती हैं।
Holi 2021 : देश का वो गांव जहां खेली जाती है खूनी होली, जानिए यहां Dhulandi पर क्यों मचती है ज्यादा खून बहाने की होड़?
और पढ़ें
-
अभिनेता गोविंदा शिंदे गुट की शिव सेना में शामिल
मुंबई। हिंदी फिल्मों के जाने माने अभिनेता और कांग्रेस के सांसद रहे गोविंदा एक बार फिर राजनीति में उतर गए...
-
सीजेआई को वकीलों की चिट्ठी पर पीएम मोदी ने कहा, डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति
नई दिल्ली। वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे, मनन कुमार मिश्रा, आदिश अग्रवाल, चेतन मित्तल, पिंकी आनंद, हितेश जैन, उज्ज्वला पवार, उदय...
-
एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी।...
-
कृति सेनन ने किया अपने डर का खुलासा
मुंबई। एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने खुलासा किया कि उन्हें किस चीज से डर लगता है। कृति ने कहा...