बलिया। ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने फ़ीटा काटकर किया। फ़ाइनल मैच सिंहाचौर बनाम तीखा के बीच खेला गया जिसमें तीखा ने सिंहाचौर को पराजित किया।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए तीखा टीम के खिलाड़ियों ने 175 रन बनाया वहीं सिंहाचौर की टीम 153 रन पर ढेर हो गई।16 ओवर के मैच में गोलू सिंह को मैन ऑफ़ मैच दिया गया।
उद्घाटनकर्ता स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की खेल सबको एक दूसरे से जोड़ता है युवाओं को स्वास्थ्य बेहतर रखने के लिए पढ़ाई के साथ खूब खेलना चाहिए। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की युवा चेतना खेल को आगे बढ़ाने के क्षेत्र में काफी कार्य कर रही है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की जिस उत्साह से युवा खेलते हैं उसी उत्साह के साथ उन्हें देश निर्माण हेतु भी आगे आना चाहिए। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की भाजपा सरकार ने देश के माहौल को बिगाड़ दिया है।
मुख्य अतिथि युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की युवाओं को फिट रहने के लिए नित्य खेलना चाहिए। श्री सिंह ने कहा की देश की स्थिति ठीक नहीं है युवाओं को रोज़गार नहीं मिल रहा है,किसान को फसल का लागत मूल्य नहीं मिल रहा है,मज़दूर मजबूर हो गया है और सरकार धर्म के आधार पर तुष्टिकरण कर सत्ता में रहने हेतु प्रयासरत है। श्री सिंह ने कहा की सीएए,एनपीआर और एनआरसी से देश के हर नागरिक को परेशानी होगी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की राज्य में रोज़ हत्या हो रही है और मुख्यमंत्री मस्त हैं। श्री सिंह ने कहा की भारत सर्व धर्म संभाव का देश है हमें इस विचारधारा को आगे बढ़ाना है। श्री सिंह ने कहा की हमारे लिए देश सर्वोपरि है सत्ता नहीं।
इस अवसर पर योगेश योगी ने स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह को सम्मानित किया। योगेश योगी ने संचालन भी किया।इस दौरान पंकज यादव,राकेश सिंह,हलचल सिंह,मोनु रज्जक,नीलकांत वर्मा आदि उपस्थित रहे।