ताजा पोस्ट

लखनऊ में आज किसानों की महापंचायत, टिकैत ने किसानों को दिया नारा- ‘चलो लखनऊ-चलो लखनऊ’

ByNI Desk,
Share
लखनऊ में आज किसानों की महापंचायत, टिकैत ने किसानों को दिया नारा- ‘चलो लखनऊ-चलो लखनऊ’
नई दिल्ली | Lucknow Kisan Mahapanchayat: केन्द्र सरकार द्वारा तीनों कृषि कानूनों को निरस्त (Farm laws Withdrawn) करने की घोषणा के बाद भी संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) आंदोलन खत्म करने को तैयार नहीं है और आज लखनऊ में किसान महापंचायत बुलाई है। किसानों की ये महापंचायत लखनऊ के इकोगार्डंन बंगला बाजार में आयोजित की जाएगी। सोमवार सुबह 10 बजे से शुरु होने वाली इस महापंचायत में राकेश टिकैत, दर्शनपाल, बलबीर सिंह राजेवाल जैसे बड़े नेताओं के अलावा कई और किसान नेता शामिल होंगे। राकेश टिकैत ने किसानों से कही ये बात किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसान महापंचायत के लिए किसानों से बड़ी संख्या में आने की अपील की है। जिसके लिए ‘चलो लखनऊ-चलो लखनऊ’ नारा भी दिया गया है। टिकेत ने एक ट्वीट करते हुए केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि, सरकार द्वारा जिन कृषि सुधारों की बात की जा रही है, वे नकली और बनावटी हैं। इन सुधारों से किसानों की बदहाली रुकने वाली नहीं है। कृषि एवं किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून बनाना सबसे बड़ा सुधार होगा। ये भी पढ़ें:- एक अहिंसक आंदोलन ने एक प्रधानमंत्री को घुटने पर बैठा दिया इसी के साथ राकेश टिकैत ने कहा है कि रैली का सबसे बड़ा मुद्दा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय टेनी की गिरफ्तारी की मांग है। इसी के साथ संयुक्त किसान मोर्चा अपने आगे के फैसलों को लेकर 27 नवंबर को एक और बैठक करने जा रहा है। यहीं नहीं, आंदोलनकारी किसान अब 29 नवंबर को संसद के लिए कूच भी करने जा रहे हैं। आंदोलनरत किसान संघों के मुख्य संगठन SKM ने आगे के कदमों पर फैसला लेने के लिए रविवार सुबह बैठक की है। इनमें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का मुद्दा और आगामी शीतकालीन सत्र के दौरान संसद तक प्रस्तावित ट्रैक्टर मार्च शामिल है। ये भी पढ़ें:- क्या अखिलेश, प्रियंका, जयंत ने जाना कि मोदी हर हाल में जीतेंगे!
Published

और पढ़ें